अल्मोड़ा। नगर निगम क्षेत्र में निवासरत लोगों के आशियाने का सपना जल्द पूरा होगा। इसके लिए सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना का द्वितीय चरण लागू कर पात्र लोगों से आवेदन मांगे है। नगर निगम द्वारा आवेदकों से आवेदन प्राप्त किये जा रहे है।
सहायक नगर आयुक्त भरत त्रिपाठी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के सबके लिए आवास (शहरी) 2024-25 योजना के अंतर्गत ऐसे व्यक्ति जिन्हें अभी तक केन्द्र, राज्य और स्थानीय स्वशासन की किसी भी आवास योजना के तहत आवास आवंटित नहीं किया गया है। वें नगर निगम कार्यालय में आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए शहर में निवासरत ऐसे व्यक्ति जिनके पास भारत वर्ष में कहीं भी आवास नहीं है, सम्बधित व्यक्ति को नगर निकाय क्षेत्र में एक सितम्बर 2024 से पूर्व निवासरत होने पर आवास निर्माण के लिए 2.25 लाख प्रति आवास अनुदान राशि का प्रावधान है। जो कि पूर्व में दो लाख रुपये था।
त्रिपाठी ने कहा कि जिन आवेदनकर्ता के पास स्वयं मालिकाना हक की भूमि उपलब्ध है वें अनुदान राशि प्राप्त करने के लिए स्वयं और परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड, वर्तमान पते का प्रमाण, आय प्रमाण पत्र यथा वेतन पर्ची, स्वघोषित प्रमाण पत्र, आयकर रिटर्न, आवेदनकर्ता का बैंक विवरण, जाति प्रमाण पत्र एवं संपति के दस्तावेज आदि सलग्नकों सहित नगर निगम कार्यालय से आवेदन कर सकते हैं।
India Bharat News Latest Online Breaking News