Breaking News
Oplus_131072

Almora:: जिलाध्यक्ष समेत AAP के कई कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा निकाय चुनाव में इस बार हो रहे राजनीतिक घटनाक्रम ने चुनाव को रोमांचक बना दिया है। कांग्रेस में जहां एक ओर नाराज पदाधिकारियों का इस्तीफा देने का सिलसिला थम नहीं रहा वही, दूसरी ओर पार्टी में कई नये लोगों की ज्वाइनिंग हो रही है।

गुरुवार को नगर के एक होटल में विधायक मनोज तिवारी व जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिह भोज की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष, महामंत्री, सचिव सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। विधायक मनोज तिवारी व जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने आप के जिलाध्यक्ष आनन्द बिष्ट, जिला महामंत्री लक्ष्मी दत्त शर्मा, जिला सचिव आरएस वेग, अरुण तिवारी, प्रकाश काण्डपाल, तारा दत्त खुल्वे, भूपाल सिंह भाकुनी, मोहन सिंह देवड़ी को फूल मालाओं से स्वागत कर कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।

यहां पत्रकार वार्ता में विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि, पार्टी की रीति नीति व संगठन के संविधान को देखते हुए लोग लगातार कांग्रेस ज्वाइन कर रहे है। कई पदाधिकारियों के कांग्रेस छोड़ने के सवाल पर विधायक ने कहा कि पार्टी ने इन सभी लोगों को काफी सम्मान दिया था। उन्होंने इस मामले में अधिक टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।

प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, नगर अध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी आदि मौजूद रहे।

Check Also

Almora:: पैरा एथलीट गरिमा जोशी ने भाला फेंक में जीता रजत पदक, अब एशियाई खेलों में पदक जीतने का लक्ष्य

अल्मोड़ा। द्वाराहाट के छत्तगुल्ला गांव निवासी पैरा एथलीट गरिमा जोशी ने 7 वीं इंडिया ओपन …

preload imagepreload image
14:31