Breaking News

Almora:: तीन दिवसीय महिला होलीकोत्सव कार्यक्रम 6 मार्च से, महिला कल्याण संस्था की बैठक में लिया फैसला

अल्मोड़ा: महिला कल्याण संस्था द्वारा बुधवार को नंदादेवी स्थित संस्था कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। जिसमें आगामी महिला होलीकोत्सव कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। बैठक शुरू होने से पहले महिलाओं ने होली गीतों का गायन और नृत्य किया।

बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया इस बार तीन दिवसीय महिला होलीकोत्सव कार्यक्रम आगामी 6, 7 और 8 मार्च को आयोजित किया जाएगा। जिसमें महिलाओं को सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यक्रम में स्कूल की टीम व महिलाओं की टीम प्रतिभाग करेंगी। और नगर में सांस्कृतिक जुलूस निकाला जाएगा। साथ ही जिले तथा बाहर से आई टीमों की प्रतियोगिता होगी। होली को लेकर अन्य कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रीता दुर्गापाल तथा संचालन पुष्पा सती ने किया।

बैठक में मीता उपाध्याय उपाध्यक्ष, चन्द्रा अग्रवाल, ममता चौहान, अंजू अग्रवाल, अनीता कनवाल, अनुराधा अग्रवाल, आदिति, अनीता रावत, सुनैना मेहरा, राधिका जोशी, विमला तिवारी, लता भट्ट, बीना जोशी समेत कई महिलाएं मौजूद रहीं।

Check Also

Kotwali

आर्मी कैंट परिसर में अज्ञात चोर ने कई घरों में बोला धावा, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

अल्मोड़ा। नगर के आर्मी कैन्ट परिसर में चोरी का मामला सामने आया है। जहां अज्ञात …

preload imagepreload image
00:24