Breaking News
Oplus_131072

राजकीय शिक्षक संघ की बैठक संपन्न, पदोन्नति सहित कई मुद्दों पर प्रस्ताव पारित

अल्मोड़ा। राजकीय शिक्षक संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की बुधवार को बैठक हुई। बैठक में एलटी से प्रवक्ता पदों में पदोन्नति, प्रधानाध्यापक, प्रधानाचार्य पदों पर शत प्रतिशत पदोन्नति, प्रधानाचार्य सीधी भर्ती को निरस्त करने, अटल उत्कृष्ट राजकीय विद्यालयों में स्थानांतरण में अपनाये जा रहे दोहरे मापदंड पर व्यापक चर्चा कर इन मुद्दों को प्रांतीय बैठक में रखने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया।

शिक्षक संघ सदन में हुई बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भूपाल सिंह चिलवाल एवं संचालन जिला मंत्री राजू महरा ने किया। बैठक में परिषदीय परीक्षा मूल्यांकन में अवकाश के दिनों में मूल्यांकन के प्रतिकर अवकाश, कतिपय विकासखंडों में विशिष्ट अवकाश देयता में हो रही विसंगतियों आदि पर सीईओ से वार्ता कर समस्या निदान के लिए प्रस्ताव पारित किए गए।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष मदन सिंह भंडारी, उपाध्यक्ष महिला मीनाक्षी जोशी, संयुक्त मंत्री महिला राधा लसपाल, संगठन मंत्री महिला लता वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष हवालबाग डॉ. जीएस रावत, ब्लॉक मंत्री खुशहाल सिंह महर, ब्लॉक अध्यक्ष भैसियाछाना भारत भूषण जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष ताकुला ललित कुमार तिवारी, ब्लॉक मंत्री वीरेंद्र सिजवाली, ब्लॉक मंत्री धौलादेवी नितेश कांडपाल मौजूद रहे।

इसके बाद विभिन्न विकासखंडों की वर्चुअल बैठक हुई। जिसमें जिला संयुक्त मंत्री प्रकाश भट्ट, जिला संगठन मंत्री जीवन सिंह नेगी, जिला आय व्यय निरीक्षक चंदन सिंह रावत, ब्लॉक अध्यक्ष ताड़ीखेत डॉ. शिवराज सिंह बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष स्याल्दे मान सिंह रावत, ब्लॉक मंत्री हरीश नेगी, ब्लॉक अध्यक्ष सल्ट सुरेंद्र सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष चौखुटिया धर्मवीर सिंह, ब्लॉक मंत्री भिकियासैण मनोज कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष लमगड़ा गिरीश पांडे सहित सभी विकासखंडों के प्रतिनिधि वर्चुअली शामिल हुए।

Check Also

बड़ी खबर: उत्तराखंड पुलिस की वर्दी में जंतर-मंतर पहुंचे व्यक्ति का वीडियो वायरल, पुलिस मुख्यालय ने शुरू की जांच

नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे एक धरना-प्रदर्शन के दौरान उत्तराखंड पुलिस की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *