Breaking News
Oplus_131072

धूमधाम से मनाया गया सालम क्रांति दिवस, वीर सपूत नर सिंह धानक तथा टीका सिंह कन्याल को किया नमन

अल्मोड़ा। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान 25 अगस्त 1942 को सालम के धामद्यो में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले महान वीर सपूत नर सिंह धानक तथा टीका सिंह कन्याल की याद में जैंती तहसील के धामद्यो में सोमवार को सालम क्रांति दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कई स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों ने शहीद स्मारक पहुंचकर सालम क्रांति के नायकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

 

 

सालम क्रांति दिवस पर बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। शहीदों के जीवन पर प्रकाश डाला गया तथा स्वतंत्रता के लिए दिए गए उनके बलिदान को याद किया गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा बहुउद्देशीय शिविर का भी आयोजन किया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया तथा विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाया।

 

सीडीओ रामजी शरण शर्मा ने शहीद स्मारक स्थल पहुंचकर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद उन्होंने शहीद स्मारक प्रांगण में लगे विभागीय स्टालों का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों को अधिक से अधिक लाभान्वित किया जाए। बहुउद्देशीय शिविर से करीब 770 लोगों लाभान्वित हुए। जिसके तहत विभिन्न योजनाओं के आवेदन पत्र, जानकारी, निस्तारण, दवाएं, उपकरण देकर आदि के माध्यम से लोगों को लाभान्वित किया गया। संचालन प्रताप राम व दिनेश कुंजवाल ने संयुक्त रूप से किया।

 

कार्यक्रम में पूर्व विस अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, एसडीएम संजय कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी आराधना त्रिपाठी, महामंडलेश्वर स्वामी गोरखनाथ बाबा, जिपं सदस्य सुनीता कुंजवाल, नवीन कोहली, दीवान भैसोड़ा, प्रशांत भैसोड़ा, पूरन बिष्ट, रमेश बहुगुणा, विनीत बोरा, शिवराज सिंह, रमेश बहुगुणा, विनीत बोरा, जिपं सदस्य सुनीता कुंजवाल, गौरव पांडे, बालम कपकोटी, अंकुर कांडपाल, विक्रम बगड़वाल समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, स्थानीय जनता तथा स्कूली बच्चे मौजूद रहे।

 

 

 

पूर्व विस अध्यक्ष कुंजवाल ने शहीदों को किया नमन

अल्मोड़ा। सालम क्रांति दिवस पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व जागेश्वर के पूर्व विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल धामद्यो पहुंचे। शहीद स्मारक में उन्होंने पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों के बलिदान को याद कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। अपने संबोधन में पूर्व स्पीकर कुंजवाल ने शहीद स्थल पर पूर्व में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत द्वारा की गई घोषणाओं पर अमल नहीं होने पर खेद जताया। साथ ही जैंती से मोरनौला मोटर मार्ग की खस्ताहालत पर चिंता व्यक्त करते हुए विभागीय अधिकारियों से सड़क को दुरुस्त करने को कहा। बहुउद्देश्यीय शिविर के माध्यम से स्थानीय जनता की समस्याओं का समाधान किए जाने पर उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों का आभार जताया।

 

 

Check Also

Almora: व्यापारी से हुई 5.20 लाख की ठगी, पुलिस की तत्परता से 19 महीने बाद वापस मिली पाई-पाई, जानिए पूरा मामला

​अल्मोड़ा: साइबर ठगी के बढ़ते मामलों के बीच पुलिस और साइबर सेल ने एक बड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *