Breaking News
Dushkarm
प्रतीकात्मक फोटो

हल्द्वानी में छात्रा के साथ होटल में दुष्कर्म का आरोप, अल्मोड़ा के युवक के खिलाफ केस दर्ज

इंडिया भारत न्यूज़ डेस्क। उत्तराखंड में नाबालिग बच्चियों के साथ अपराध के मामले लगातार बढ़ रहे है। ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला नैनीताल जिले के हल्द्वानी से सामने आया है। जहां परिजनों ने 11 वीं में पढ़ने उनकी बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

 

किशोरी की मां का आरोप है कि अल्मोड़ा निवासी युवक उनकी बेटी को हल्द्वानी के एक होटल में ले गया और जबरन शारीरिक शोषण किया।

 

मीडिया रिपोर्ट्स ले मुताबिक, गौलापार निवासी एक महिला ने काठगोदाम थाने में तहरीर दी। जिसमें कहा है कि उसकी 17 वर्षीय बेटी 11 वीं की छात्रा है। दिसंबर 2024 में उनकी बेटी की मुलाकात अल्मोड़ा के ललित जोशी से हुई। दोस्ती गहरी होने पर ललित ने बेटी को मिलने के लिए बीती फरवरी में हल्द्वानी बुलाया। इसके बाद उसे रोडवेज बस अड्डे के पास एक होटल में ले गया और दुष्कर्म किया।

 

यह भी आरोप है कि बीते दिनों आरोपी दोबारा हल्द्वानी आया और बेटी को फिर होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। यह बात बेटी ने अब उन्हें बताई।

 

सीओ नितिन लोहनी ने मीडिया को बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पर दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

 

 

Check Also

जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोचों’ के प्रदर्शन के बीच बड़ी खबर, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के आंदोलन के बीच बड़ी खबर सामने आ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *