Breaking News

नवनियुक्त जिला महामंत्री दर्शन रावत का भव्य स्वागत, मिष्ठान वितरण व आतिशबाजी कर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

अल्मोड़ा। दर्शन रावत को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा में उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। मिष्ठान वितरण व आतिशबाजी कर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।

 

जिला महामंत्री दर्शन रावत पूर्व में पार्टी के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। रावत ने शीर्ष नेतृत्व का आभार देते हुए कहा कि वह पार्टी हित में कार्य करेंगे। प्रदेश में लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार के सपने को साकार करने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट करने का काम करेंगे।

 

स्वागत करने वालों में नवीन बिष्ट, संजय बिष्ट, रमेश बहुगुणा, भगवान रावल, हरीश नेगी, संजय बिष्ट, चंदन बहुगुणा, हिमांशु अधिकारी, हिमांशु बनौला, ललित लटवाल, हरीश बिष्ट, रोहित मेर, देवाशीष नेगी, वीरेंद्र आर्य, अभिषेक जोशी, अमित शाह मोनू, पवन साह, भुवन वर्मा, राजन जोशी, पुष्कर कनवाल, आनंद कनवाल, पारस कांडपाल, संजय भट्ट, मोहित बिष्ट, त्रिलोक सिंह रौतेला, युवम वोहरा, विनोद लटवाल, भारतेंदु कांडपाल, कैलाश नाथ गोस्वामी, विपिन बिष्ट, किशन सिंह बिष्ट सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also

अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर गांधी पार्क में सामूहिक धरना, नए लेबर कोड समाप्त करने की उठाई मांग

अल्मोड़ा: अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में विभिन्न संगठनों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *