Breaking News
Oplus_131072

नंदादेवी में रामलीला मंचन शुरू, पहले दिन रावण अत्याचार, देवगण स्तुति, राम जन्म और सीता जन्म प्रसंगों का हुआ मंचन

अल्मोड़ा। सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में रामलीला का मंचन शुरू हो गया है। नगर क्षेत्र में कई जगह देर रात तक रामलीला हो रही है। जगह जगह रामलीला के आयोजन से इन दिनों नगर क्षेत्र राममय हुआ है।

कुमाऊं की सबसे प्राचीन और ऐतिहासिक रामलीला नंदादेवी में रामलीला मंचन के प्रथम दिवस में रावण अत्याचार, देवगण स्तुति, राम जन्म और सीता जन्म की प्रस्तुति दी गई। उदघाटन मुख्य अतिथि एसएसजे परिसर के कला संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ. शेखर जोशी, विशिष्ट अतिथि पूर्व सभासद जीवन नाथ वर्मा और वरिष्ठ रंगकर्मी, दशहरा महोत्सव समिति के संरक्षक दीप लाल साह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

 

रामलीला मंचन का शुभारम्भ राम स्तुति से हुआ। जिसके बाद भजन संध्या का आनंद सभी राम भक्तों द्वारा उठाया गया। भजन संध्या की प्रस्तुति विहान सांस्कृतिक कला द्वारा की गई। उसके बाद छोटे छोटे बच्चों द्वारा लीला प्रारम्भ होने से पूर्व सरस्वती वंदना का मंचन किया गया। सरस्वती का अभिनय जीविका द्वारा किया गया। सरस्वती वंदना में हर्षिता पांडे, अंजलि थापा, कनिष्का पांडे, सृष्टि उप्रेती, कोमल कांडपाल ने अभिनय किया।

 

इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष पार्षद कुलदीप सिंह मेर, रामलीला कमेटी के निर्देशक मोहन जोशी और राजकुमार बिष्ट द्वारा अतिथियों को राम प्रसादी भेट स्वरूप प्रदान की। साज पर हारमोनियम पर मोहन जोशी, तबले पर शेखर सिजवाली ने अपना सहयोग प्रदान किया। पात्रों का मेकअप दानिश, राजू शर्मा द्वारा किया गया। मंच पूजन नंदादेवी मंदिर के मुख्य पुजारी तारा दत्त जोशी द्वारा किया गया।

 

यहां रावण के पात्र का अभिनय हरि विनोद साह, देवगण राजेंद्र रौतेला, द्रोण नेगी, अविरल जोशी, दया कृष्ण परगाई और संदेश नेगी, ब्रह्मा हिमांशु परगाई, रावण दूत प्रकाश जोशी, मुनि सिद्धार्थ साह, दशरथ द्रोण नेगी जनक का अभिनय अविरल जोशी बाल राम तविषा साह और बालिका सीता कनिष्का पांडे ने किया।

 

इस अवसर पर नंदादेवी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मनोज वर्मा, मंदिर समिति के उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, संयोजक प्रकाश पांडे, अनिल सनवाल, हरीश बिष्ट, अतुल वर्मा, संदीप साह, दीपक वर्मा, महेंद्र बिष्ट, राजकुमार बिष्ट, राजेश पलनी, जगदीश बिष्ट, गणेश मेर, अमरनाथ सिंह नेगी, कविश अरोरा, धनंजय साह, चंद्रमोहन परगाई, संजय साह, परितोष जोशी, जगदीश भंडारी, शशि मोहन पांडे, लोकेश तिवारी, गोलू भट्ट, आयुष वर्मा, चित्रांक साह, मानवेंद्र साह, वरुण साह, सुमित साह, परीक्षित साह, गिरीश परगाई आदि मौजूद रहे।

Check Also

पत्रकारों से अभद्रता पर भड़के विधायक मनोज तिवारी, नर्सिंग कॉलेज संचालक पर सख्त कार्रवाई की मांग

अल्मोड़ा: नगर में एक निजी नर्सिंग कॉलेज के संचालक द्वारा हाल ही में पत्रकारों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *