Breaking News
Oplus_131072

World Junior Badminton Championship:: उत्तराखंड के 5 शटलरों का चयन, अल्मोड़ा की मनसा एवं गायत्री भी दिखाएंगी दमखम

अल्मोड़ा। वर्ल्ड जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में उत्तराखंड के एक साथ पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ है। जिसमें अल्मोड़ा की दो युवा शटलर बहनें मनसा एवं गायत्री रावत, देहरादून के सूर्याक्ष रावत, पिथौरागढ़ की एंजेल पुनेरा और देहरादून की अन्या बिष्ट शामिल हैं। यह सभी खिलाड़ी पूर्व में भी कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वही, अल्मोड़ा के लोकेश नेगी भारतीय टीम के कोच होंगे।

 

उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि यह चैंपियनशिप छह से 11 अक्टूबर तक गुवाहाटी, असम में आयोजित होगी। मनसा रावत, गायत्री रावत व सूर्याक्ष रावत प्रकाश पादुकोण अकादमी में कोच डीके सेन एवं लोकेश नेगी के निर्देशन में ट्रेनिंग कर रहे हैं। एंजेल पुनेरा एवं अन्या बिष्ट गुवाहाटी में नेशनल एक्सेलेंसी सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इससे पूर्व ये प्रतियोगिता भारत में 2008 में पूना शहर में आयोजित हुई थी। खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर भी नेशनल ऐक्सलेंसी सेंटर गुवाहाटी में ही आयोजित हो रहा है।

 

कोच लोकेश नेगी का कहना है कि इस बार उत्तराखंड के खिलाड़ी पदक जीतने में कामयाब होंगे। खिलाड़ियों के चयन पर उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ अलकनंदा अशोक समेत सभी पदाधिकारियों, खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Check Also

हिंदू सेवा समिति की बैठक, नव संवत्सर कार्यक्रम की रूपरेखा तय, यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी

अल्मोड़ा: नव संवत्सर के आयोजन को लेकर रविवार को हिंदू सेवा समिति द्वारा बैठक आहूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *