Breaking News
Ssp almora devendra pincha

दीपावली पर्व को पुलिस कप्तान ने मातहतों को दिए सख्त निर्देश, पढ़ें पूरी खबर 

अल्मोड़ा। आगामी दीपावली पर्व में कानून व्यवस्था व सुरक्षा सुनिश्चित कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने सभी थानाध्यक्षों व चौकी प्रभारियों को अपने स्थानीय बजारों में विजिबल रहने और लगातार गश्त करने के निर्देश दिए। साथ ही फायर ब्रिगेड को अलर्ट रहने के​ लिए निर्देशित किया।

 

सोमवार को पुलिस लाईन सभागार में जिले के सभी पुलिस अधिकारियों के साथ एसएसपी ने बैठक की। एसएसपी ने कहा कि सभी थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्र के पटाखा बाजार व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस बल की गस्त, पिकेट लगाएं। साथ ही ज्वैलरी दुकानों, बैंकों, मेडिकल स्टोरों आदि में चेकिंग कर सीसीटीवी चैक करें। जहां नहीं हैं वहां सीसीटीवी लगवाएं। फायर स्टेशन अल्मोड़ा व रानीखेत के अधिकारियों को भीड़-भाड़ वाले इलाकों, पटाखा बाजार क्षेत्र में फायर टेन्डर, अग्निशमन उपरकरणों को तैनात करने के निर्देश दिए।
एसएसपी ने क्राइम गोष्ठी में सभी थानों में दर्ज अपराधों, अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई, अपराधों के निस्तारण, लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा कर उनका शीघ्र निस्तारण करने के लिए सभी विवेचकों को निर्देशित किया। अंत में एसएसपी ने एम्प्लॉई आफ दी मंथ थाना सल्ट में तैनात हेड कांस्टेबल दीपक कुमार सहित सराहनीय कार्य करने वाले तेरह अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित कर उनका उत्सावर्धन किया।
बैठक में एएसपी हरबंस सिंह, सीओ रानीखेत विमल प्रसाद, सीओ दूरसंचार राजीव टम्टा सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Check Also

हल्द्वानी में दिल दहला देने वाला हादसा, रोडवेज बस की चपेट में आई मासूम बच्ची, मौके पर ही मौत

हल्द्वानी: उत्तराखंड में तेजी से बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं ने सिस्टम पर कई सवाल खड़े …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *