Breaking News
Cm pushkar singh dhami
Cm pushkar singh dhami

CM pushkar singh dhami:: कल अल्मोड़ा जिले के दौरे पर रहेंगे CM धामी, पढ़ें पूरी खबर

 

अल्मोड़ा। सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 28 अक्टूबर यानि मंगलवार को ​एकदिवसीय जिला भ्रमण पर रहेंगे। सीएम के दौरे को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस विभाग अलर्ट हो गया है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है।

 

 

जानकारी के मुताबिक सीएम मंगलवार यानि कल करीब दो बजे खटीमा के लोहियाहैड हैलीपेड से गरुड़ाबाज हैलीपेड के लिए रवाना होंगे। 2:30 बजे जागेश्वर धाम पहुंचकर दर्शन व पूजा अर्चना करेंगे। जिसके बाद जागेश्वर धाम में मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत हो रहे मास्टर प्लान के कार्यों का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद कुछ समय सीएम द्वारा कार्यों की समीक्षा करने के लिए आरक्षित रहेगा।

 

मुख्यमंत्री धामी के अचानक जागेश्वर दौरे को लेकर प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस महकमे के अधिकारी व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने में जुट गए हैं। उधर सीएम के जागेश्वर दौरे को लेकर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

 

Check Also

जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोचों’ के प्रदर्शन के बीच बड़ी खबर, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के आंदोलन के बीच बड़ी खबर सामने आ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *