Breaking News
Oplus_131072

नवनिर्मित पार्किंग की गुणवत्ता पर पार्षदों ने उठाएं सवाल, दी यह चेतावनी

 

 

अल्मोड़ा। नगर के टैक्सी स्टैंड के पास नवनिर्मित पार्किंग की गुणवत्ता पर सवाल खड़ें होने लगे है। शनिवार को नगर निगम के पार्षदों ने पार्किंग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां हुए निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर गंभीर आपत्ति जताईं।

पार्षदों का आरोप है कि लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद पार्किंग का निर्माण मानकों के अनुरूप नहीं किया गया है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि फर्श से सीमेंट की परतें उखड़ चुकी हैं और सरिया नजर आ रही है। प्लास्टर जगह-जगह से गिरने लगा है। पार्षदों ने कहा कि इससे स्पष्ट होता है कि निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है और निर्माण कार्य में भारी लापरवाही बरती गई है।

 

 

पार्षदों का आरोप है कि पार्किंग की छत पर शेड की कोई व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे वाहन धूप और वर्षा दोनों में खुले में खड़े रहते हैं। फायर सेफ्टी के लिहाज से पार्किंग में अग्निशमन उपकरण तक नहीं हैं। वर्षा जल निकासी के लिए बनाई गई नालियां भी पूरी तरह जाम पड़ी हैं।

 

पार्षदों ने चेतावनी दी कि यदि कार्यदायी संस्था ने जल्द ही इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए और खामियों को दूर नहीं किया तो वें कार्यदायी संस्था एवं ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से मिलेंगे। यहां पार्षद अमित साह मोनू, अर्जुन बिष्ट, अभिषेक जोशी के साथ ही कैलाश गुरुरानी, कृष्णा सिंह मौजूद रहे।

 

Check Also

हिंदू सेवा समिति की बैठक, नव संवत्सर कार्यक्रम की रूपरेखा तय, यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी

अल्मोड़ा: नव संवत्सर के आयोजन को लेकर रविवार को हिंदू सेवा समिति द्वारा बैठक आहूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *