Breaking News
Oplus_131072

बलिदान दिवस पर याद किए गए शहीद भूपाल सिंह मेहता, शहीद के पैतृक गांव बल्टा में आयोजित हुआ कार्यक्रम

 

अल्मोड़ा। कीर्ति चक्र से सम्मानित शहीद भूपाल सिंह मेहता के बलिदान दिवस पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय, बल्टा में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में क्षेत्रक मुख्यालय एसएसबी के उप महानिरीक्षक सुधांशु नौटियाल, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शहीद के परिजनों, पूर्व सैनिकों, स्कूली छात्र छात्राओं समेत कई लोगों ने प्रतिभाग किया।

 

क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल (SSB) की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में शहीद उप निरीक्षक भूपाल सिंह मेहता के देश के ​लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए उनके चित्र पर पुष्पांज​लि कर उन्हें नमन किया गया। स्कूली छात्र छात्राओं ने देशभक्ति व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। सभा की अध्यक्षता ग्राम सभा बल्टा के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अर्जुन सिंह मेहता ने की। कार्यक्रम में शहीद भूपाल सिंह के पुत्र अभितोष मेहता व उनके अन्य परिवारिक सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में मौजूद पूर्व सैनिकों द्वारा एसएसबी के इस कार्यक्रम की सराहना की।

 

 

कार्यक्रम में जिला पंचाय सदस्य प्रदीप मेहता, जिपं सदस्य गोलनाकरड़िया प्रेम सिंह लटवाल, पूर्व दर्जाधारी गोविंद पिलख्वाल, दीपक मेहता, पूनम देवी, हेमलता पांडे, एसएसबी से सहायक बलकर्मी फूल सिंह मीणा समेत कई स्थानीय लोग व छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

 

Check Also

बड़ी खबर: उत्तराखंड पुलिस की वर्दी में जंतर-मंतर पहुंचे व्यक्ति का वीडियो वायरल, पुलिस मुख्यालय ने शुरू की जांच

नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे एक धरना-प्रदर्शन के दौरान उत्तराखंड पुलिस की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *