Breaking News
Oplus_131072

संस्कृति विभाग कर्मचारी संगठन की मंडल कार्यकारिणी गठित, राजेंद्र अध्यक्ष व शिवराज को महासचिव की जिम्मेदारी

 

अल्मोड़ा: संस्कृति विभाग कर्मचारी संगठन की राजकीय संग्रहालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सांस्कृतिक विभाग के विभिन्न संवर्गों के कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान कुमाऊँ मंडल कार्यकारिणी का गठन किया गया।

बैठक में कुमाऊँ मंडल की सभी इकाइयों के कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। वही, पिथौरागढ़ एवं नैनीताल की इकाइयों एवं कर्मचारियों ने वर्चुअल माध्यम से बैठक में सहभागिता की।

 

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से कुमाऊँ मंडल कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें राजेंद्र नयाल मंडल अध्यक्ष, शिवराज सिंह बिष्ट महासचिव, जगदीश बोरा उपाध्यक्ष, चंचल तिवारी कोषाध्यक्ष, आनंद सिंह उपसचिव तथा किशन किशोर को संगठन मंत्री चुना गया। इसके अतिरिक्त विवेक कुमार को जनपद अध्यक्ष, नैनीताल, अखिलेश मौर्य को जनपद अध्यक्ष अल्मोड़ा तथा कविंद्र मेहता को जनपद अध्यक्ष पिथौरागढ़ नियुक्त किया गया।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तराखंड संस्कृति विभाग कर्मचारी संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष जन्मेजय तिवारी ने की। उन्होंने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि कर्मचारी संगठन का मूल दायित्व कर्मचारियों के हितों की रक्षा करना है। उन्होंने विश्वास जताया कि मंडल कार्यकारिणी एवं केंद्रीय कार्यकारिणी आपसी समन्वय के साथ इस दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करेगी।

 

इस दौरान अल्मोड़ा जिला कार्यकारिणी का भी विस्तार किया गया, जिसमें चंद्रशेखर उपाध्याय को जिला उपाध्यक्ष, जीवन चंद्र को संगठन मंत्री, रेखा तिवारी को कोषाध्यक्ष तथा मोहित बिनवाल को महासचिव चुना गया।

 

उल्लेखनीय है कि संस्कृति विभाग कर्मचारी संगठन, उत्तराखंड (पर्वतीय), उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी-शिक्षक संगठन से संबद्ध संगठन है।

Check Also

पर्यटन सीजन सिर पर और काम अधूरा! डीएम ने क्वारब में डेंजर जोन और बाईपास का किया निरीक्षण, पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा: जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने बुधवार को पर्यटन सीजन की आहट के बीच अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *