Breaking News
Oplus_131072

आंगनबाड़ी केंद्र ढोल में मनाया गया पोषण दिवस, प्रदेश में बढ़ते कुपोषण के स्तर पर जताई चिंता

 

अल्मोड़ा: ताकुला विकासखंड के आंगनबाड़ी केंद्र ढोल में पोषण दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कनिष्ठ प्रमुख निर्मल नयाल ने प्रदेश में बढ़ते कुपोषण के स्तर पर चिंता व्यक्त की और शिक्षा, स्वास्थ्य व आजीविका के क्षेत्र में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ती हंसा भंडारी ने आईसीडीएस की सेवाओं व सुविधाओं पर जानकारी देते हुए कहा कि टेक होम राशन का सही उपयोग तथा मातृ वंदना की धनराशि का उपयोग गर्भवती महिला के स्वास्थ्य पोषण पर ही किए जाने की अपील की। सीएचओ प्राची भाकुनी ने कुपोषण के कारण एवं बचाव के तरीकों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।

 

लोक प्रबंधन विकास संस्था की दीप्ति भोजक ने स्वास्थ्य एवं पोषण की समस्याओं से निपटने के लिए ग्रामीण स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति, माता समिति तथा पंचायत की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए उनके मध्य बेहतर समन्वय को जरूरी बताया। प्रधान अध्यापक विमल सिंह द्वारा अभिभावकों से बच्चों की साफ सफाई, नियमित स्कूल भेजने व गृह कार्य कराने की अपील की।

 

बैठक में एएनएम रीता नयाल, आशा कार्यकर्ता प्रेमा बिष्ट, सहायक अध्यापक गंगा देवी, रीता लोहनी, नंदी देवी, विमला देवी, चंदन सिंह ममता, प्रीति, माया, शोभा आदि मौजूद रहे।

Check Also

उत्तराखंड की राजनीति में बढ़ा युवा चेहरे का कद, कुंदन लटवाल बने दर्जाधारी राज्यमंत्री, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

अल्मोड़ा: प्रदेश की धामी सरकार ने संगठन में लंबे समय से सक्रिय और ऊर्जावान युवा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *