Breaking News

जयंती पर याद किए गए सालम क्रांति के अमर शहीद नर सिंह धानक, पैतृक गांव में हुआ कार्यक्रम

 

अल्मोड़ा: सालम क्रांति के अमर शहीह नर सिंह धानक की 129 वीं जयंती उनके पैतृक गांव जैंती तहसील के अंतर्गत चौकुना में हर्षोल्लास से मनाई गई।

गांव में स्थित अमर शहीद नर सिंह धानक स्मारक हुए कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि आजादी के आंदोलन के दौरान 25 अगस्त 1942 को जैंती तहसील के धामद्यो में अंग्रेजी सेना और सालम के क्रांतिकारियों के बीच युद्ध हुआ था।

 

देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने के लिए नर सिंह धानक ने अपनी बलिदान दे दिया। बिट्रिश सेना की गोली से नर सिंह धानक को मौके पर वीरगति प्राप्त हो गई।

 

इस दौरान बच्चों ने कई देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। यहां पूर्व प्रधान गंगा सिंह धानक, किशन सिंह, नारायण सिंह, गोधन सिंह, गोपाल सिंह मेहरा, जमन सिंह, प्रताप सिंह, नाथ सिंह आदि मौजूद रहे।

Check Also

सीएल सेन मेमोरियल बैडमिंटन टूर्नामेंट: 17 फरवरी को कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत करेंगे उद्धघाटन, टी-शर्ट लॉन्च

अल्मोड़ा: सेन सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस सोसाइटी व जिला बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा द्वारा 17 फरवरी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *