Breaking News

कुमाऊं में दर्दनाक हादसा: बारात से लौट रहे दंपति की कार खाई में गिरी, दोनों की मौत, अल्मोड़ा में कार्यरत थी मृतका

 

इंडिया भारत न्यूज़ डेस्क: उत्तराखंड में सड़क हादसे थम नहीं रहे है। पिथौरागढ़ जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जहां कार खाई में गिरने से दंपति की मौत हो गयी। दोनों एक विवाह समारोह में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे।

 

यह हादसा टनकपुर-तवाघाट हाईवे पर घाट के पास हुआ है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम बजेटी, पिथौरागढ़ निवासी योगेश कुमार पुत्र जीवन राम (उम्र 38 वर्ष) अपनी पत्नी निधि आर्या (उम्र 26 वर्ष) के साथ गंगोलीहाट से लोहाघाट गयी बारात में शामिल होने के बाद वापस घर को लौट रहे थे।

रविवार शाम घाट मटेला के पास उनकी कार संख्या- ₹ UK06AZ- 8788 अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। इस हादसे में योगेश कुमार और उनकी पत्नी निधि आर्या की मौके ओर ही दर्दनाक मौत हो गई।

 

सूचना के बाद एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। अंधेरा और खाई होने की वजह से टीम को कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। किसी तरह से शवों को खाई से बाहर निकाला, फिर पुलिस को सौंपा गया।

बताया जा रहा है कि योगेश कुमार लोक निर्माण विभाग, टकाना (पिथौरागढ़) में बाबू के पद पर कार्यरत थे। जबकि, उनकी पत्नी अल्मोड़ा जिले में रानीखेत में सरकारी नौकरी करती थी।

 

घाट चौकी प्रभारी जीतेंद्र सोराड़ी ने मीडिया से कहा कि हादसे में दंपति की मौत हुई है। अभी हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल, हादसे की जांच की जा रही है।

Check Also

Almora: व्यापारी से हुई 5.20 लाख की ठगी, पुलिस की तत्परता से 19 महीने बाद वापस मिली पाई-पाई, जानिए पूरा मामला

​अल्मोड़ा: साइबर ठगी के बढ़ते मामलों के बीच पुलिस और साइबर सेल ने एक बड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *