Breaking News
Oplus_131072

उमेश की शहादत सच की राह जिंदा रखने की मिसाल, दो दिवसीय उमेश डोभाल स्मृति सम्मान समारोह संपन्न

-साहित्यकार कपिलेश भोज को उमेश डोभाल, किशन को राजेंद्र रावत, यमुना को मिला गिरीश तिवारी गिर्दा सम्मान

 

अल्मोड़ा : दो दिवसीय 33 वां उमेश डोभाल स्मृति सम्मान समारोह संपन्न हो गया। जिला पंचायत के सभागार में आयोजित समारोह में उमेश डोभाल स्मृति ट्रस्ट की ओर से उल्लेखनीय कार्यो के लिए नामित लोगों को सम्मानित किया।

ट्रस्ट की ओर से उमेश डोभाल स्मृति सम्मान 2025 कपिलेश भोज को उनकी साहित्य धर्मिता के लिए उनके समर्पण, प्रेरणादायक और अनुकरणीय कार्य के लिए दिया गया।

 

राजेंद्र रावत ‘राजू’ स्मृति जनसरोकार सम्मान पर्यावरण संवर्धन के प्रति समर्पित और वृक्ष प्रेमी किशन सिंह मलड़ा को प्रदान किया गया।

गिरीश तिवारी ‘गिर्दा’ स्मृति जनकवि सम्मान सुप्रसिद्ध रंगकर्मी यमुना राम को उनकी जनपक्षीय नाटकों और जनगीत के लिए दिया गया।

 

डिजिटल मीडिया पुरस्कार “विजयपथ न्यूज” के विजय रावत को, प्रिंट मीडिया पुरस्कार राजू सजवाण को दिया गया। भुवनेश्वरी जोशी प्रतिभा सम्मान बालिका वर्ग में मोनिका पंवार, चमियाला, टिहरी गढ़वाल को और अनिरुद्ध जोशी प्रतिभा सम्मान बालक वर्ग में करन राज, जीआईसी क्यार्क, पौड़ी गढ़वाल को प्रदान किया गया।

 

ट्रस्ट अध्यक्ष गोविंद पंत राजू , इतिहासकार शेखर पाठक, वरिष्ठ पत्रकार व सदस्य बोर्ड ऑफ ट्रस्टी राजीव लोचन साह, प्रसिद्ध रंगकर्मी जहूर आलम, राज्य आंदोलनकारी व बोर्ड ऑफ ट्रस्टी पी.सी तिवारी आदि ने पुरस्कार प्रदान किए।

वक्ताओं ने कहा कि उमेश की शहादत सच की लड़ाई को जिंदा रखने की राह दिखाती है। साहसी उमेश की कलम की गाथा भावी पत्रकारों को सच की लडाई का साथ देने के लिए प्रेरित करते रहेगी।

 

आयोजन समिति सदस्य रमेश जोशी ने सभी का आभार जताया। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार दयाशंकर टम्टा, नवीन बिष्ट, डॉ. हयात सिंह रावत, राजेंद्र रावत, प्रेस क्लब अध्यक्ष जगदीश जोशी, सचिव अशोक पांडे, कपिल मल्होत्रा, हरीश भंडारी, किशन जोशी, प्रकाश पांडे, कमलेश कनवाल, शिवेंद्र गोस्वामी, जगजीवन सिंह, प्रमोद जोशी आदि मौजूद रहे। संचालन लोकेश धस्माना और विजयवर्धन उप्रेती ने संयुक्त रूप से किया।

 

Check Also

traffic diverted

काम की खबर: कैंची धाम, भवाली एवं भीमताल क्षेत्र में वीकेंड के लिए यातायात एवं डायवर्जन प्लान लागू, पुलिस ने लोगों से की यह अपील

  नैनीताल: प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कैंची धाम सहित भवाली और भीमताल क्षेत्र में प्रत्येक वीकेंड …