Breaking News

Breaking: अल्मोड़ा में सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आए स्कूटी सवार 2 युवक, एक की हालत गंभीर

अल्मोड़ा। नगर के लोअर माल रोड स्थित कैंपस गेट के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बागेश्वर से हल्द्वानी की ओर जा रहे एक ट्रक के पिछले टायर से स्कूटी टकरा गई, जिसमें स्कूटी सवार दो युवक घायल हो गए। हादसे में एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि दूसरे युवक को मामूली चोटें आई हैं।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब स्कूटी अचानक ट्रक के पिछले हिस्से की चपेट में आ गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल बेस अस्पताल पहुंचाया गया।

 

शुरुआती जानकारी के मुताबिक दोनों युवक बख क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल हादसे से जुड़ी अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

अपडेट खबरों के लिए जुड़े रहें इंडिया भारत न्यूज़ के साथ।

Check Also

Almora: ब्यूटी पार्लर में आग लगने से लाखों का नुकसान, ऐन वक्त पर नहीं लगा 112 नंबर

-स्थानीय लोगों ने ताला तोड़कर पाया आग पर काबू -आग की घटना ने छीना एकल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *