अल्मोड़ा: प्रदेश की धामी सरकार ने संगठन में लंबे समय से सक्रिय और ऊर्जावान युवा चेहरे कुंदन लटवाल को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। भारतीय युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वर्तमान में बागेश्वर जिले के प्रभारी कुंदन लटवाल को राज्य युवा कल्याण सलाहकार परिषद का उपाध्यक्ष (दर्जाधारी राज्यमंत्री) नियुक्त किया गया है। सरकार के इस फैसले के बाद से ही पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
कुंदन लटवाल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बेहद करीबी माना जाता हैं। संगठन में उनका एक लंबा और बेदाग अनुभव रहा है। इससे पहले वह भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल चुके हैं और युवाओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ है। अपनी जुझारू और ऊर्जावान कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले लटवाल की इस नियुक्ति से धामी सरकार ने यह साफ संदेश दिया है कि संगठन के प्रति वफादार और कर्मठ कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान दिया जाएगा।
इस बड़ी और नई जिम्मेदारी मिलने पर कुंदन लटवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वह युवाओं के कल्याण और संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा से काम करते रहेंगे।
पार्टी के जुझारू और ऊर्जावान युवा नेता माने जाने वाले लटवाल को दायित्व मिलने के बाद कार्यकर्ताओं में भी काफी उत्साह का माहौल है। सोशल मीडिया में उन्हें कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा लगातार बधाई दी जा रही है। और जगह-जगह मिष्ठान वितरण कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया मिष्ठान वितरण
अल्मोड़ा: भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल को दर्जा राज्य मंत्री का दायित्व सौंपे जाने तथा वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश गुरुरानी को भाजपा निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश सह-संयोजक नियुक्त किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में मिष्ठान वितरण कर खुशी व्यक्त की। और दोनों नेताओं को नवीन दायित्वों के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा दोनों नेताओं को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपना उनके लंबे संगठनात्मक अनुभव, समर्पण और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का सम्मान है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों नेता अपने-अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर महापौर अजय वर्मा, पूर्व डिप्टी स्पीकर रघुनाथ सिंह चौहान, दर्जाधारी राज्यमंत्री गंगा बिष्ट, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजीव गुरुरानी, पूर्व जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, रवि रौतेला, जिला महामंत्री प्रकाश भट्ट, पूर्व दर्जाधारी राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक, देवेंद्र भट्ट, मनीष जोशी, मनोज जोशी, सौरभ वर्मा, नरेंद्र आगरी, गोविंद मेटेला, सुनील बिष्ट, दिनेश मठपाल, रमेश मेर, नवीन बिष्ट, रमेश धपोला, नमन गुरुरानी, मनोज तिवारी, रोहित शर्मा, आनंद भोज, दीपा अधिकारी, संजय जोशी, मीरा मिश्रा, राहुल जोशी, देवाशीष नेगी, नीरज सांगा, अभिषेक तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
राज्यमंत्री का दर्जा मिलने पर गृह क्षेत्र लोधिया में जश्न
अल्मोड़ा: भाजपा नेता कुंदन लटवाल को दायित्व सौंपे जाने पर उनके गृह क्षेत्र लोधिया में खुशी की लहर दौड़ गई है। सोमवार को स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने लोधिया में मिष्ठान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे का मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने इस नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश नेतृत्व का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर बीजेपी कार्यकर्ताओं और लोगों ने कहा कि कुंदन लटवाल की युवाओं में बेहद मजबूत पकड़ है और इस नई जिम्मेदारी का सीधा फायदा न सिर्फ संगठन को मिलेगा, बल्कि प्रदेश के युवाओं के विकास और कल्याण के लिए भी नए रास्ते खुलेंगे। यहां जिला पंचायत सदस्य प्रेम सिंह लटवाल, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख आनंद कनवाल, ग्राम प्रधान बर्शिमी ममता रावत, पूर्व प्रधान लाट रविंद्र खोलिया, युवा व्यवसाई आनंद रावत, संगीता रावत समेत कई स्थानीय युवा मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News