Breaking News
Oplus_131072

कैंची धाम में बवाल: पुलिसकर्मियों पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस के खिलाफ भड़का जनता का गुस्सा, देर रात हुआ हंगामा

नैनीताल: विश्व प्रसिद्ध बाबा नीम करौली के धाम कैंची धाम में शनिवार की देर रात उस समय भारी तनाव फैल गया, जब स्थानीय निवासियों और व्यापारियों का गुस्सा पुलिस प्रशासन पर फूट पड़ा। आरोप है कि दो पुलिसकर्मियों ने एक महिला के साथ छेड़छाड़ की। इस घटना के बाद देखते ही देखते भारी संख्या में आक्रोशित लोगों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने पुलिस के खिलाफ उग्र प्रदर्शन शुरू कर दिया।

 

लोगों की मांग पर आरोपित दोनों पुलिसकर्मियों का मेडिकल कराया गया। जिसमें दोनों की शराब सेवन करने की पुष्टि हुई है। दोनों आरोपित पुलिसकर्मी उधमसिंहनगर में पोस्टेड बताए जा रहे हैं, जो वर्तमान में कैंची धाम मेले में ड्यूटी में तैनात थे। पुलिस ने इस मामले की पुष्टि की है।

 

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि शनिवार की सुबह जब ग्रामीण अपने वाहनों के साथ भवाली मंडी आए थे, तो पुलिस ने उन्हें जबरन वहां से हटाकर जंगल की तरफ भेज दिया। प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि स्थानीय लोगों को उनके ही घरों और कमरों से दूर किया जा रहा है, जबकि पुलिस की मौजूदगी में लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटनाएं हो रही हैं, और विरोध करने पर स्थानीय लोगों को ही पीटा जा रहा है।

 

​ग्रामीणों और व्यापारियों का कहना है कि भवाली में मेला पहली बार नहीं हो रहा है, लेकिन इस बार पुलिस ने बेवजह कर्फ्यू जैसी स्थिति पैदा कर पूरे मंदिर परिसर को खाली करवा दिया है और क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया है।

 

सोशल मीडिया पर इस हंगामे और नारेबाजी का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। मौके पर तैनात पुलिस बल लगातार स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास करता दिखा, लेकिन स्थानीय जनता में पुलिस के इस रवैये को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है।

 

प्रदर्शनकारियों ने अब मुख्यमंत्री और जिला अधिकारी से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

 

Check Also

मंत्री डॉ. धन सिंह रावत बोले- मोदी सरकार के 12 साल ऐतिहासिक और अभूतपूर्व

अल्मोड़ा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगुवाई वाली एनडीए सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *