अल्मोड़ा। छुट्टी में घर आए असम राइफल के जवान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। परिजन आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक बागेश्वर जिले के ग्राम पंचायत जांठा, ओखली सिरौत निवासी 54 वर्षीय दरबान सिंह छुट्टी में घर आये थे। आज वह अपने घर में अचानक बेहोश हो गए। परिजन आनन-फानन में उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पीएचसी ताकुला लाये। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल में तैनात डॉक्टर एन.सी. जोशी ने बताया कि जवान की मौत हार्ट अटैक से हुवी है। सूचना पर ताकुला चौकी पुलिस मौके पर अस्पताल पहुंची। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल अल्मोड़ा भेज दिया है।
दरबान सिंह 8वीं बटालियन असम राइफल में सेवारत है। वर्तमान में वह मिजोरम में कार्यरत थे। उनके निधन से घर में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के 2 बेटे तथा एक विवाहित बेटी है।
India Bharat News Latest Online Breaking News