Breaking News
Accident logo
Accident logo

कुमाऊं में दर्दनाक हादसा: छुट्टी में घर आये 2 जवानों की सड़क हादसे में मौत.. एक साल पहले हुई थी शादी

एकडेस्क। जिला मुख्यालय से करीब 15 किमी दूर भुरमुनी के पास एक अल्टो कार खाई में गिर गयी। इस हादसे में एक ही गांव के 2 जवानों की मौत हो गई। एक जवान आईटीबीपी और दूसरा बंगाल इंजीनियरिंग में तैनात था। दोनों इन दिनों अवकाश पर घर आए थे। हादसे में 3 युवक घायल हो गए। दोनों घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक गुरुवार शाम भुरमुनी गांव निवासी 5 लोग कार यूके 05-2995 से पिथौरागढ़ से अपने गांव को लौट रहे थे। गांव की सीमा में ही वाहन सड़क से पलट कर करीब 30 मीटर गहरी खाई में गिर गया। कार में सवार दो लोग पंकज सिंह 27 वर्ष पुत्र पुष्कर सिंह, नीरज धानिक 32 वर्ष पुत्र होशियार सिंह निवासी भुरमुनी वाहन के नीचे दब जाने से गंभीर घायल हो गए और तीन अन्य को भी चोट आ गई । दुर्घटना होते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई।

पिथौरागढ़ कोतवाली से पुलिस दल घटनास्थल पर रवाना हुआ। पांचों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया लेकिन पंकज सिंह और नीरज धानिक की अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही मौत हो गई।

मृतक पंकज बंगाल इंजीनयिर में तैनात था। बीते 29 अप्रैल को पंकज के विवाह की पहली वर्षगांठ थी। जिसके लिए वह अवकाश में घर आया था। जबकि मृतक नीरज धानिक आइटीबीपी में तैनात था और वह इन दिनों अवकाश में घर आया था। नीरज के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं।

Check Also

breaking

सल्ट में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ मामला:: BJP से निष्कासित पूर्व मंडल अध्यक्ष पर बढ़ी दुष्कर्म की धारा, अब बढ़ेंगी मुश्किलें

अल्मोड़ा। सल्ट क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ व अभद्रता के आरोपी भाजपा से निष्कासित …