जवान की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर
इंडिया भारत न्यूज़ डेस्क: कुमाऊं के पिथौरागढ़ निवासी आईटीबीपी के जवान की लेह लद्दाख में हृदय गति रुकने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि बीते दिनों एकाएक उनके सीने में दर्द हुआ। इसके बाद साथी आईटीबीपी के कर्मी उनको अस्पताल ले गए, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। आईटीबीपी के अधिकारियों ने उनके निधन की सूचना परिजनों को दी। नरेंद्र सिंह के निधन की सूचना पाकर परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
जिले के चौड़मन्या निवासी नरेंद्र सिंह बसनायत श्रीनगर में आईटीबीपी की 21वीं बटालियन में कार्यरत थे। गुरुवार यानी आज जवान का पार्थिव शरीर पैतृक गांव लाए जाने की संभावना है। जवान का अंतिम संस्कार उनके पैतृक घाट पर किया जाएगा।
इन दिनों लेह लद्दाख का तापमान माइनस में चल रहा है। अधिकतम तापमान माइनस 7 है तो न्यूनतम तापमान -17 तक है। ऐसे में भारतीय सैनिकों को वहां काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद अपनी जान पर खेलकर हमारे सैनिक देश की रक्षा में जुटे हैं।
नरेंद्र सिंह के निधन पर विधायक फकीर राम टम्टा, भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरज बिष्ट, पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष राजेश राठौर, विक्रम सिंह सहित कई लोगों ने शोक जताया है।
हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/
हमसे यूट्यूब पर जुड़ें
https://youtube.com/channel/
India Bharat News Latest Online Breaking News