Breaking News

Road accident: खाई में गिरी उत्तराखंड रोडवेज बस, 2 यात्रियों की मौत… कई लोग घायल

इंडिया भारत न्यूज़ डेस्क: रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मसूरी देहरादून हाईवे पर एक रोडवेज बस खाई में गिर गई।बस में सवार यात्रियों की चीख-पुकार मच गई। दो यात्रियों की हादसे में मौत हो गई। जबकि 22 से अधिक लोग घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड परिवहन निगम की यह बस मसूरी से देहरादून जा रही थी। तभी हादसे का शिकार हो गई। यह हादसा मसूरी से चार किलोमीटर नीचे हुआ है। बस में 34 यात्री सवार थे, जिसमें 22 यात्री घायल हो गए। वहीं, दो यात्रियों की जान नहीं बचाई जा सकी

जिलाधिकारी देहरादून सोनिका दून अस्पताल पहुंचीं। जहां उन्‍होंने दो की मौत की पुष्टि की। वहीं उन्‍होंने मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि 7 घायलों को मैक्स अस्पताल ले जाया गया था। जिनमें से दो कि रास्ते में ही मौत हो गई। पांच का इलाज चल रहा है। इनमें से तीन बिल्कुल ठीक है और दो का सिटी स्कैन कराया जा रहा है। इनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पीकर दुख जताया है। मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने कहा कि, ‘देहरादून-मसूरी हाईवे पर बस के खाई में गिरने का समाचार अत्यंत दुःखद है। स्थानीय प्रशासन ने त्वरित रूप से राहत एवं बचाव कार्य करते हुए सभी यात्रियों को बाहर निकाल लिया है और घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेज दिया है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। ओम शान्ति।’

 

हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें

https://chat.whatsapp.com/IZeqFp57B2o0g92YKGVoVz

हमसे यूट्यूब पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7DiA

Check Also

Monsoon Marathon:: अल्मोड़ा में 28 को होगी ‘मानूसन मैराथन’, अल्मोड़ा समेत कई जिलों के धावक लेंगे हिस्सा, प्राइज मनी समेत जानें पूरी डिटेल्स

अल्मोड़ा: श्री यूथ क्लब धारानौला की ओर से सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में पहली बार ‘मानूसन …