Breaking News
Breaking news
Breaking news

Big Breaking: उत्तराखंड में तबादलों का दौर जारी, अब इन 6 IAS अधिकारियों के विभागों में बदलाव, देखें लिस्ट

 

देहरादून: विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच प्रशासनिक स्तर पर अधिकारियों के तबादलों और जिम्मेदारियों में बदलाव का सिलसिला जारी है। शासन ने एक बार फिर छह IAS अधिकारियों के विभागों और दायित्वों में फेरबदल किया है।

 

जारी आदेश के तहत अधिकारियों को वर्तमान पदभार से कुछ जिम्मेदारियों से मुक्त करते हुए नए विभागों का दायित्व सौंपा गया है। इसमें सैनिक कल्याण, पंचायती राज और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से जुड़े महत्वपूर्ण पदों पर बदलाव किया गया है। कुछ अधिकारियों से अतिरिक्त प्रभार वापस लिए गए हैं, जबकि कुछ को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

 

 

गौरतलब है कि इससे पहले 11 नवंबर को भी प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया था। उस दौरान शासन ने 10 IAS और 20 PCS समेत कुल 30 अधिकारियों के तबादले किए थे। जिसके बाद 13 नवंबर को 24 PCS अधिकारियों के ट्रांसफर हुए थे।

 

 

वर्ष 2027 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव को देखते हुए निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत लंबे समय से एक ही जिले में तैनात और चुनावी जिम्मेदारियों से जुड़े अधिकारियों को लेकर शासन स्तर पर बदलाव किए जा रहे हैं।

यहां देखे लिस्ट-

Check Also

जुड़-कफून-डोबा से ठाट तक सड़क निर्माण की मांग, ग्रामीण बोले- सड़क नहीं होने से गांव से बढ़ रहा पलायन

  अल्मोड़ा: हवालबाग विकासखंड के ग्राम जुड़-कफून-डोबा से ठाट गांव तक मोटर मार्ग निर्माण की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *