Breaking News

Akshay kumar: जागेश्वर-बद्रीनाथ धाम पहुंचे बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी, जानिए क्या कहा

इंडिया भारत न्यूज़ डेस्क: उत्‍तराखंड में फ‍िल्‍म की शूटिंग के लिए पहुंचे बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार मंदिर जाकर आशीर्वाद ले दे रहे हैं। पिछले दिनों वह केदारनाथ धाम पहुंचे थे और आज रविवार को वह पहले जागेश्‍वर धाम और फ‍िर बदरीनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्‍होंने पूजा-अर्चना की।

अक्षय कुमार रविवार तड़के अल्‍मोड़ा जिले में स्थित जागेश्वर धाम पहुंचे। मंदिर पहुंचकर उन्होंने पूजा अर्चना कर जागेश्वर धाम की परिक्रमा की। पूजा पूरी होने के बाद वह मंदिर समिति के लोगों से मिले और जानकारी ली। उन्होंने कहा कि वह यहां दोबारा जरूर आएंगे।

अक्षय कुमार के जागेश्वर आने की सूचना मिलते ही वहां उनके प्रशंसकों की भीड़ जुट गई।

इसके बाद अभिनेता अक्षय कुमार पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंचे। हैलीपेड से धाम पहुंचकर उन्‍होंने भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए तथा वेदपाठ व पूजा-अर्चना की। श्री बदरीनाथ मंदिर परिसर में श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने हैलीपेड पर उनका स्वागत किया।

 

हमसे whatsapp पर जुड़ें
हमसे youtube पर जुड़ें

Check Also

शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी का सैन्य एवं राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

अल्मोड़ा: जम्मू-कश्मीर के राजौरी क्षेत्र में भारतीय सेना के एक सैन्य अभियान के दौरान वीरगति …