Breaking News

बिग ब्रेकिंग: सावन के सोमवार के दिन यहां हुआ बड़ा हादसा, 2 युवतियां नदी में बही, मौत

इंडिया भारत न्यूज़ डेस्क: पौड़ी जिले के कोटद्वार में सतपुली थाना क्षेत्र के अंतर्गत दंगलेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए गई दो युवतियां नयार नदी में बह गईं। पुलिस ने करीब आधा किलोमीटर दूर सतपुली पुल के समीप दोनों युवतियों के शव बरामद किए हैं। दोनों युवती मंदिर में जलाभिषेक के लिए गई थीं। नदी से जलाभिषेक के लिए जल लेने के दौरान दोनों नदी में बह गईं।

वीडियो के लिए नीचे लिंक को क्लिक करे

https://twitter.com/himanshu_shashi/status/1680837256599461889?t=PQteqvWxan3Iqx6CCAaDYQ&s=19

काफी मशक्कत के बाद दोनो युवतियों के शव पुलिस और राजस्व टीम ने बरामद कर लिए है। बताया जा रहा है एक युवती रूबी ओडलसैण जबकि दूसरी युवती अदिति चौलुसैण द्वारीखाल की रहने वाली हैं। पंचनामा की कार्यवाही के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

Check Also

जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोचों’ के प्रदर्शन के बीच बड़ी खबर, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के आंदोलन के बीच बड़ी खबर सामने आ …