Breaking News

उत्तराखंड-(बड़ी खबर): कूड़ेदान के पास मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

देहरादून: राजधानी में आज एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला के चेहरे पर काफी चोत्वके निशान है। प्रथम दृष्टया महिला के साथ दरिंदगी के बाद हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है।

सोमवार को शहर के व्यस्ततम इलाके हाथी बड़कला में एक महिला का शव मिला है। शव सर्वे ऑफ इंडिया के गेट के सामने मिला। जहां शव पड़ा था उसके पास ही कूड़ेदान भी था। जिस महिला का शव मिला है, उसकी उम्र करीब 35 साल बताई जा रही है।

चौंकाने वाली बात ये है कि घटनास्थल के पास ही कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का दफ्तर भी है। साथ ही सर्वे ऑफ इंडिया, पासपोर्ट ऑफिस और मॉल भी वहीं है। महिला के साथ कोई दरिंदगी हुई है या नहीं ये पोस्मार्टम के बाद साफ़ होगा, लेकिन जिस तरह से चेहरे पर चोट के निशान हैं, वो बताते हैं कि उनकी हत्या कितनी बर्बरता से की गई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हालांकि अभी घटना के बारे में कुछ नहीं कह रही है। लेकिन महिला के साथ बलात्कार के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। कोतवाली पुलिस जांच में जुटी हुई है।

 

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7DiA

Check Also

गुलदार का आतंक: दुकान जा रहे शख्स पर किया अटैक, ग्रामीणों में बढ़ा खौफ, जिम्मेदारों की उदासीनता से जनता में बढ़ रहा आक्रोश

अल्मोड़ा: उत्तराखंड में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं लगातार चिंता बढ़ा रही हैं। जिले के बाड़ेछीना …