Breaking News

देवली गांव में हुआ ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम, स्वतंत्रता सेनानी व शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित

अल्मोड़ा: उत्तराखंड में स्वतंत्रता दिवस से पहले आजादी का रंग चढ़ने लगा है। देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर आजादी का अमृत महोत्सव के समापन कार्यक्रम के रूप में मनाए जा रहे ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के अन्तर्गत गांव-गांव कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।

इसी कड़ी में हवालबाग विकासखंड के ग्राम देवली में ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के तहत वीरों को नमन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वतंत्रता सेनानी स्व. पान सिंह लटवाल के पोते आनंद सिह लटवाल व सेवानिवृत्त सैनिक दीवान राम समेत अन्य लोगों को शॉट ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान शहीद पवन कुमार कपिल को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही शहीदों की याद में में पौधारोपण किया गया।

इस मौके पर भाजपा के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेम​ सिंह लटवाल ने कहा कि ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान मां भारती की सेवा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और अमर शहीदों को नमन करने का उत्सव है। उन्होंने अभियान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। इस दौरान ग्रामीणों ने देश सेवा की शपथ ली।

इस मौके पर ग्राम प्रधान दीपा लटवाल, त्रिलोक सिंह लटवाल, राजेंद्र सिंह लटवाल, श्याम सिंह लटवाल, सोबन सिंह, मोहन सिंह, प्रताप सिंह, सुंदर सिंह, दीवान सिंह ढैला, मनोज लटवाल, सुंदर लटवाल, नर सिंह, कुसुम नेगी, बिमला लटवाल, खष्टी देवी, रेनू समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7DiA

Check Also

शिक्षा विभाग में 32 प्रधानाध्यापकों को मिली पदोन्नति, राजकीय इण्टर काॅलेजों में सम्भालेंगे प्रधानाचार्य की कुर्सी

देहरादून: विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत 32 प्रधानाध्यापकों …