Breaking News
Dr. Prabhakar Joshi
Dr. Prabhakar Joshi

Almora: डॉ. प्रभाकर का ‘शैलेश मटियानी शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार’ के लिए चयन, स्टेट व नेशनल लेवल की प्रतियोगिताओं में कर चुके हैं राज्य का प्रतिनिधित्व

अल्मोड़ा: आगामी 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर जिले के राजकीय इंटर कॉलेज, स्यालीधार में प्रवक्ता जीव विज्ञान के पद पर कार्यरत डॉ. प्रभाकर जोशी को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदेश के प्रतिष्ठित ‘शैलेश मटियानी शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार 2022-23’ से सम्मानित किया जाएगा। राजभवन में आयोजित होने जा रहे सम्मान समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) डॉ. जोशी को सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत मौजूद रहेंगे।

शिक्षा विभाग के काफी लोक्रप्रिय शिक्षक डॉ. प्रभाकर जोशी को ​विगत वर्ष राज्य में शैक्षिक प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए ‘उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा प्रसार सम्मान’ से भी नवाजा जा चुका है। डॉ. जोशी राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2020 में उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं तथा नवाचारी शिक्षा में अभिनव प्रयोगों के लिए जाने जाते हैं।

मूल रूप से सोमेश्वर क्षेत्र के ग्राम चौड़ा निवासी डॉ. प्रभाकर जोशी वर्तमान में अपने परिवार के साथ नगर के रानीधारा मोहल्ले में रहते है। विगत कई वर्षों से विभिन्न छात्र केंद्रित वैज्ञानिक शैक्षिक गतिविधियों में स्वयं व विद्यार्थियों सहित कई राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्तराखण्ड राज्य का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। विगत कई वर्षों से लगातार शत-प्रतिशत रिजल्ट दे रहे डॉ० जोशी के कई छात्र-छात्राओं ने मेडिकल एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की है। राष्ट्रीय आई.सी.टी अवार्ड 2015, 2017 व 2020 में एनसीईआरटी में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

कुमाऊं विश्वविद्यालय से वनस्पति विज्ञान में डॉक्टरेट डॉ. जोशी ने वर्ष 2003 में केंद्रीय विद्यालय, रानीखेत से अपनी अध्यापन यात्रा आरम्भ की। वर्ष 2016 तक लमगड़ा विकासखंड के दुर्गम श्रेणी विद्यालय अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, कनरा में 13 वर्ष अपनी सेवाएं दी। एक बेहतरीन मार्गदर्शक शिक्षक के रूप में राष्ट्रीय विज्ञान संगोष्ठी, राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस, विज्ञान प्रदर्शनी आदि कई प्रतियोगिताओं में आपके कई छात्र-छात्राओं द्वारा राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर सफलतापूर्वक प्रतिभाग किया जा चुका है।

डॉ. जोशी के राष्ट्रीय स्तर पर कई शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने अपने स्वयं के प्रयासों से विद्यालय में कई भौतिक संसाधन उपलब्ध कराए हैं। कोरोना संक्रमण काल के समय डॉ. जोशी ने विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफार्मों के माध्यम से किये गए शिक्षण कार्य की विभिन्न मंचों पर सराहना व प्रशंसा की गई।

डॉ. प्रभाकर जोशी ने कहा कि जिस तीव्र गति से देश के सामाजिक, राजनैतिक व आर्थिक परिदृश्य में बदलाव आ रहा है उसे देखते हुए यह अति आवश्यक हो जाता है कि शिक्षकों को देश की शिक्षा प्रणाली की पृष्ठभूमि, उद्‌देश्य, चुनौतियों व संकट पर गहन अवलोकन कर नवाचारी शैक्षिक परिवर्तनों को आत्मसात करने का प्रयास करना चाहिए।

डॉ. प्रभाकर जोशी ने अपनी उपलब्धियों का श्रेय अपने स्व. माता-पिता, अपने समस्त छात्र-छात्राओं व समस्त नवाचारी शिक्षक समुदाय को दिया है।

डॉ. प्रभाकर जोशी की इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी विनीत तोमर, मुख्य शिक्षा अधिकारी अम्बादत्त बलौदी, खंड शिक्षा अधिकारी हवालबाग पी.एस. जंगपांगी, विद्यालय के प्रधानाचार्य उमेश चंद्र पांडे, विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों के साथ ही नगर के शिक्षाविदों, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, डायट प्रवक्ता डॉ. बी.सी. पांडे, डॉ. गोपाल सिंह गैड़ा, जे.पी. तिवारी, विनोद कुमार राठौर, राजकीय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों व जिले के कई शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7DiA

Check Also

Monsoon Marathon:: अल्मोड़ा में 28 को होगी ‘मानूसन मैराथन’, अल्मोड़ा समेत कई जिलों के धावक दिखाएंगे दम, प्राइज मनी समेत जानें पूरी डिटेल्स

अल्मोड़ा: श्री यूथ क्लब धारानौला की ओर से सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में पहली बार ‘मानूसन …