Breaking News

अल्मोड़ा में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से शख्स की मौत, कुछ दूरी पर मिला शव

अल्मोड़ा: नदी, नालों में नहाने के दौरान डूबने से मौत की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। जिले के दूरस्थ विकासखंड सल्ट में रामगंगा नदी में नहाने गये एक अधेड़ की नदी में डूबने से मौत हो गई। घटनास्थल से कुछ दूरी पर उसका शव बरामद हुआ। राजस्व पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, विकासखंड के पाली धन्याल निवासी विनोद कुमार (46) पुत्र कमल राम नहाने के लिए रामगंगा नदी में पहुंचा। जैसे ही उसने नहाने के लिए नदी में डुबकी लगाई तो वह पानी के तेज बहाव में बह गया। उसके साथ नदी में गए उसके पुत्र रोहित ने पिता को डूबते देख आसपास के लोगों को बुलाया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

सूचना के बाद राजस्व की टीम मौके पर पहुंची और युवक की खोजबीन में रेस्क्यू अभियान चलाया। कुछ ही दूरी पर उसका शव उतराता दिखाई दिया। इस दुखद घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

तहसीलदार निशा रानी ने बताया की पंचायतनामा के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया है।

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7DiA

Check Also

अल्मोड़ा:: पत्रकार गोपाल गुरुरानी को मातृ शोक, पत्रकारों ने जताया शोक

अल्मोड़ा: NUJ के प्रदेश सचिव पत्रकार गोपाल गुरुरानी की माता भगवती गुरुरानी पत्नी स्व. देवकीनंदन …