-मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल, मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस
इंडिया भारत न्यूज डेस्क: गुजरात के सूरत में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सूरत के अडाजण इलाके में एक परिवार के सात सदस्यों ने आत्महत्या कर ली। जिमसें तीन बच्चे शामिल है। पुलिस ने कहा कि छह लोगों की मौत संभवत: जहर के सेवन से हुई, जबकि एक का शव फंदे से लटका हुआ मिला।
यह घटना अडाजण पालनपुर पाटिया इलाके के सिद्धेश्वर अपार्टमेंट में हुई है। सामूहिक आत्महत्या में शामिल परिवार फर्नीचर कारोबार से जुड़ा है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
डीसीपी (जोन-5) आरपी बरोट ने मीडिया को बताया कि पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें पैसे वापस नहीं मिलने पर यह कदम उठाने की बात कही गई है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
India Bharat News Latest Online Breaking News