-आग की चपेट में आने से टीवी, फ्रिज, फर्नीचर, अलमारी समेत कई कीमती सामान जलकर राख
देहरादून: राजधानी देहरादून से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक मकान में आग लग गई। घर के सदस्यों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। आग की चपेट में आकर लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
यह घटना जौलीग्रांट में विस्थापित क्षेत्र अठुरवाला के वार्ड संख्या आठ की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक धूम सिंह बिष्ट का मकान में किरण देवी पत्नी सुरेंद्र राणा किराए में रहती है। घर में दीये से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने बैडरूम व किचन में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया।
सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। जिससे बाद पीड़ित परिवार, आस पास के लोगों ने राहत की सांस ली।
किरण देवी ने बताया कि कुछ ही दिन पहले उन्होंने किराए पर मकान लिया था। आग से टीवी, फ्रिज, फर्नीचर, अलमारी और किचन का सारा सामान जलकर राख हो गया। इस घटना के बाद उनके बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।
हमसे whatsapp पर जुड़े
हमसे youtube पर जुड़ें
https://youtube.com/channel/ UCq06PwZX3iPFsdjaIam7Di