Breaking News

MS dhoni: परिवार संग कुमाऊं पहुंचे ‘कैप्टन कूल’, कैंची धाम व पैतृक गांव ल्वाली अल्मोड़ा जाएंगे!

देहरादून: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी, बेटी जीवा और अपने कुछ दोस्तों के साथ कुमाऊं भ्रमण पर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी बाबा श्री नीब करौरी महाराज के दर्शन के साथ ही अपने पैतृक गांव ल्वाली, अल्मोड़ा जाने की संभावना है। कल उनके नैनीताल में ठहरने की खबर है।

जानकारी के मुताबिक, पूर्व भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी पत्नी साक्षी, बेटी जीवा और कुछ खास दोस्तों के साथ मंगलवार सुबह इंडिगो की फ्लाइट से पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। उन्होंने परिवार के साथ एयरपोर्ट पर करीब आधा घंटे का समय बिताया। इस दौरान उन्होंने एयरपोर्ट स्टाफ के साथ फोटो भी खिंचवाई।


इसके बाद सभी कार से नैनीताल स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा श्री नीब करौरी महाराज (कैंची धाम) के दर्शन के लिए नैनीताल पहुंचे। लेकिन धाम में भक्तों की भीड़ को देखते हुए धोनी परिवार अन्य दोस्तों के साथ वापस नैनीताल स्थित मेस आर्मी गेस्ट हाउस में आकर रुके हैं।

धोनी परिवार के नैनीताल में होने की जानकारी पत्नी साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टेटस के जरिए भी दी है। साक्षी ने स्टेटस में नैनीताल की खूबसूरत वादियों की फोटो लगाकर तारीफ की है। वहीं, फोटो में उन्होंने बर्थडे वीक का जिक्र भी किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह सभी लोग छुट्टियां मनाने के लिए उत्तराखंड के कुमाऊं पहुंचे हैं। 20 नवंबर को इंडिगो की फ्लाइट से ही इन सभी लोगों का दिल्ली जाने का टिकट बुक है। इस दौरान धोनी अपने पैतृक गांव ल्वाली अल्मोड़ा भी जा सकते है। साथ ही भीमताल व रामगढ़ जाने का भी उनका कार्यक्रम है।

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7Di

Check Also

शिक्षा विभाग में 32 प्रधानाध्यापकों को मिली पदोन्नति, राजकीय इण्टर काॅलेजों में सम्भालेंगे प्रधानाचार्य की कुर्सी

देहरादून: विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत 32 प्रधानाध्यापकों …