Breaking News
News logo
News logo

Uttarakhand news: कार्यकाल पूरा होते ही निकायों में प्रशासनिक व्यवस्था, डीएम नियुक्त हुए प्रशासक, अधिसूचना जारी

 

देहरादून: प्रदेश के सभी नगर निकायों में सरकार ने प्रशासक नियुक्त कर दिए है। शनिवार यानी 2 दिसंबर से सभी निकायों में प्रशासक तैनात हो जाएंगे। इसकी अधिसूचना जारी हो गई है।

प्रदेश के सभी नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों का 5 वर्ष का कार्यकाल एक दिसंबर यानी आज पूरा हो रहा है। प्रमुख सचिव शहरी विकास आरके सुधांशु ने बताया कि नगर निगम रुड़की का चुनाव बाद में हुआ था, वहां केवल मेयर पद का चुनाव होना है। बाकी बोर्ड पूर्व की भांति ही कार्यरत रहेगा।

वहीं, नगर पालिका श्रीनगर के उच्चीकरण के बाद नगर निगम बनने के चलते वहां भी प्रशासक नहीं होगा। बाकी देहरादून नगर निगम समेत सभी निगमों, पालिकाओं, नगर पंचायतों में 2 दिसंबर से प्रशासक तैनात हो जाएंगे।प्रशासक के तौर पर सभी जिलों के जिलाधिकारियों को तैनात किया गया है।

अब एक दिसंबर के बाद तमाम जगहों के नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत और नगर निगम के मेयर निवर्तमान हो जाएंगे।

अभी नगर निकाय के चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता सूची तैयार करने का काम किया जा रहा है। उधर, एकल सदस्यीय समर्पित आयोग की ओर से ओबीसी का सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा है। इसके बाद ही निकाय चुनाव हो पाएंगे।

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7Di

Check Also

Monsoon Marathon:: अल्मोड़ा में 28 को होगी ‘मानूसन मैराथन’, अल्मोड़ा समेत कई जिलों के धावक दिखाएंगे दम, प्राइज मनी समेत जानें पूरी डिटेल्स

अल्मोड़ा: श्री यूथ क्लब धारानौला की ओर से सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में पहली बार ‘मानूसन …