अल्मोड़ा: आठ माह के आंदोलन के बाद प्रमुख मांगें पूरी होने पर उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ अल्मोड़ा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है। महासंघ के पदाधिकारियों ने इसे पूर्व में किए गए आंदोलन की जीत बताया है।
उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के मंडलीय अध्यक्ष सुरेश डंगवाल ने कहा कि प्रांतीय आह्वान पर पूर्व में मांगों को लेकर प्रांतीय आह्वान पर जिला स्तर पर भी आंदोलन किया गया था। शासन स्तर से मांगों पर कार्यवाही को लेकर आश्वासन दिया गया था। जिसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कई मुख्य मांगें पूरी की हैं।
डंगवाल ने कहा कि सहायक अभियंताओं व कनिष्ठ अभियंताओं के वेतन में आ रहीं विसंगतियों को दूर किया गया है, जिससे सभी विभागों में वेतन एक समान होगा। सहायक अभियंताओं का कार अनुरक्षण भत्ता अनुमन्य कर दिया गया है, जिससे विभिन्न अभियंत्रण विभागों में कार्यरत सहायक अभियंताओं को यह भत्ता मिलेगा।
डंगवाल ने कहा कि फील्ड कर्मचारियों व अधिकारियों के वाहन अनुरक्षण भत्तों को बढ़ाया गया है, जिसका लाभ कनिष्ठ अभियंता के अतिरिक्त अन्य कर्मचारियों को भी होगा।
India Bharat News Latest Online Breaking News