अल्मोड़ा: कोतवाली पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने 13.10 ग्राम स्मैक के साथ एक युवती को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की कीमत 1 लाख 31 हजार आंकी जा रही है। आरोपी युवती के खिलाफ कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
एसएसपी देवेंद्र पींचा के निर्देश पर कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस व प्रभारी एसओजी सुनील सिंह धानिक एवं प्रभारी एएनटीएफ सौरभ कुमार भारती के नेतृत्व में एसओजी, एएनटीएफ टीम द्वारा 8 फरवरी को संयुक्त चैकिंग के दौरान बेस हाँस्पिटल तिराहा के पास फरहा अंसारी, उम्र- 26 वर्ष पुत्री सकील अंसारी, निवासी नियाजगंज के कब्जे से 13.10 ग्राम स्मैक व स्मैक बेचकर अर्जित धनराशि 5,870 रुपये और एक इलेक्ट्रानिक तराजू बरामद होने पर अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती के खिलाफ कोतवाली अल्मोड़ा में एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस टीम में एसआई रिंकी सिंह, कॉन्स्टेबल यामीन, राजेश भट्ट, विरेन्द्र बिष्ट आदि मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News