Breaking News

अल्मोड़ा घनेली हादसा अपडेट: मृतक की हुई शिनाख्त, कैंटर चालक फरार… पढ़ें पूरी खबर

 

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा-ताकुला मोटर मार्ग में घनेली के पास हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले युवक की शिनाख्त हो गयी है। देर रात मृतक के परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। जिसके बाद मृतक की पहचान सतीश कुमार पुत्र जगदीश लाल, निवासी ग्राम घनेली, हवालबाग, थाना सोमेश्वर के रूप में हुई है। जबकि हादसे में धीरज सिंह पुत्र देवेंद्र सिंह, निवासी पहल खत्याड़ी घायल हुआ है।

 

 

 

ये भी पढ़ें-

big breaking: अल्मोड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौत, दूसरा घायल

 

रविवार देर शाम अल्मोड़ा-ताकुला हाइवे में घनेली के पास एक कैंटर व स्कूटी की जोरदार टक्कर हो गयी। हादसे में स्कूटी सवार दो युवक घायल हो गए। स्थानीय लोग घायल दो युवकों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां सतीश कुमार को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वही, हादसे में घायल दूसरे युवक को कुछ चोट आई थी। जिसका जरूरी इलाज डॉक्टरों द्वारा किया गया। लेकिन उपचार के बाद घायल युवक अस्पताल से गायब हो पड़ा। डॉक्टर व स्टाफ ने अस्पताल व आस पास घायल को ढूंढा लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।

 

 

देर रात तक पुलिस व अस्पताल प्रशासन को मृतक व घायल के पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया था। देर रात कुछ लोग अस्पताल पहुंचे। जिन्हें मोर्चरी में रखा शव दिखाया गया। जिसके बाद मृतक की पहचान हो पाई।

 

 

 

बताया जा रहा है कि मृतक कसार देवी क्षेत्र में एक होटल में काम करता था। मृतक की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

जिस जगह घटना हुई है, वह सोमेश्वर थाना क्षेत्र के अंतर्गत है। सोमेश्वर थाना प्रभारी कश्मीरी सिंह ने बताया कि घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक कैंटर चालक मौके से फरार हो गया था। उन्होंने बताया कि वाहन को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक की तलाश जारी है।

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7Di

 

 

 

Check Also

एसएसजे विवि में सेवाविस्तार को अतिथि व्याख्याताओं का धरना जारी, आत्मदाह की दी चेतावनी, उपपा ने दिया समर्थन

  अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के लक्ष्मण सिंह महर परिसर, पिथौरागढ़ में तैनात रहे …

preload imagepreload image
23:00