Breaking News

अल्मोड़ा ब्रेकिंग:: जंगल की आग की चपेट में आने से लीसा श्रमिक की मौत, 3 लोग झुलसे

अल्मोड़ा: जंगल की आग पर लोगों के जान पर भारी पड़ने लगी है। अल्मोड़ा रेंज के स्यूनराकोट में जंगल की आग की चपेट में आने से एक लीसा श्रमिक की मौत हो गई। जबकि 3 अन्य श्रमिक घायल हो गए। घटना के बाद वन ​महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

घटना आज शाम की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक स्यूनराकोट के जंगल में आग लगी है। आज शाम तेज हवा के साथ आग ने विकराल रूप ले लिया। इस दौरान कुछ नेपाली श्रमिक जंगल में लीसा निकालने के कार्य में जुटे थे। अचानक सभी श्रमिक चारों ओर से आग की लपटों से घिर गए। श्रमिकों ने आग बुझाने की कोशिश की। इस दौरान 4 श्रमिक आग की चपेट में आ पड़े। जिसमें एक नेपाली श्रमिक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि 3 अन्य श्रमिक झुलस गए।

घटना की सूचना के बाद सीओ विमल प्रसाद भी मौके पर घटनास्थल पहुंचे। सोमेश्वर थाना पुलिस व स्थानीय लोगों ने घायलों को सड़क तक पहुंचाया। जिसके बाद 108 आपातकालीन सेवा के माध्यम से घायलों को बेस अस्पलाल पहुंचाया।

वन क्षेत्राधिकारी मोहन राम आर्या भी घटनास्थल पहुंच चुके है। उन्होंने बताया कि हादसे में एक लीसा श्रमिक की मौत हो गई है। जबकि 3 श्रमिक आग से झुलस गए है। मृतक व घायल नेपाल मूल के रहने वाले हैं।

आग की घटना में जनहानि होने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। घायल श्रमिकों को बेस अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा हैं।

Check Also

एसएसजे विवि में सेवाविस्तार को अतिथि व्याख्याताओं का धरना जारी, आत्मदाह की दी चेतावनी, उपपा ने दिया समर्थन

  अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के लक्ष्मण सिंह महर परिसर, पिथौरागढ़ में तैनात रहे …

preload imagepreload image
06:06