Breaking News
राम सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष, राजकीय शिक्षक संघ

Big breaking:: राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने पद से दिया इस्तीफा, जानिए पत्र में क्या कहा

देहरादून: राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने पद पर एक वर्ष का कार्यकाल भी पूरा नहीं किया है। उन्होंने राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री को अपना त्याग पत्र भेजा है।

प्रांतीय महामंत्री रमेश चंद्र पैन्यूली को भेजे त्यागपत्र में उन्होने कहा​ कि, ‘राजकीय शिक्षक संघ, उत्तराखण्ड लगातार सरकार, शासन एवं विभाग से शिक्षकों के लम्बित प्रकरणों के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत है। संगठन द्वारा सरकार, शासन एवं विभाग से सामंजस्य स्थापित बनाते हुए शिक्षकों के कई लंबित प्रकरणों का समाधान भी किया गया है। लेकिन संगठन के कुछ जनपदीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों द्वारा स्वयं ही सस्ती लोकप्रियता प्राप्त करने के लिए संगठन के विरूद्ध लगातार कार्य करने के साथ संगठन विरोधी आचरण में व्यस्त हैं।’

उन्होंने पत्र में यह भी कहा कि उनके द्वारा कई बार मौखिक रूप से कहने एवं समझाने के बाद भी लगातार संगठन विरोधी गतिविधियों में व्यस्त हैं। जिस कारण सरकार, शासन एवं विभाग भी इन बातों का लाभ उठाकर शिक्षकों के लंबित प्रकरणों का समय से निस्तारण नहीं कर रहे हैं। कहा कि वह इस तरह की परिस्थितियों में वह संगठन के कार्य करने में असमर्थ है। जिसके चलते वह प्रांतीय अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे रहे हैं।

Check Also

उत्तराखंड से बड़ी खबर:: कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या कहा

  देहरादून: विवादास्पद बयानों में घिरे उत्तराखंड के वित्त व संसदीय मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने …