इंडिया भारत न्यूज़ डेस्क। उत्तराखंड में बरसात के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त है। कुमाऊं मंडल पर मौसम खास मेहरबान है। पिछले 48 घंटे से हो रही भारी बारिश से कई जगह पर आपदा जैसी स्थिति सामने आ गई है। पहाड़ों पर लैंडस्लाइड के चलते सड़क मार्ग बंद हो चुके हैं। मौसम विभाग ने कुमाऊं मंडल में अभी भी भारी बरसात की संभावना को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते कुमाऊं मंडल के पांच जिलों पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल व उधमसिंह नगर में स्कूलों में 8 जुलाई यानी सोमवार को अवकाश घोषित कर दिया गया है।
पिथौरागढ़ में जिलाधिकारी रीना जोशी ने देर शाम आदेश जारी करते हुए कहा कि जिले में हल्की व भारी बारिश की संभावना को देखते हुए सोमवार को कक्षा 1 से 12 तक के सरकारी, अर्द्ध सरकारी, निजी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखे जाएंगे।
चंपावत में जिला अधिकारी नवनीत पांडे, बागेश्वर में जिलाधिकारी अनुराधा पाल, नैनीताल में जिलाधिकारी वंदना सिंह व उधमसिंह नगर में जिलाधिकारी उदय राज सिंह ने भी कल स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी के आदेश जारी कर दिए हैं।
यहां देखें आदेश-
India Bharat News Latest Online Breaking News




