Breaking News
bribe
bribe

Big breaking:: खंड शिक्षा अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, शिक्षक से क्लीन चिट देने के नाम पर मांग रहा था रिश्वत

इंडिया भारत न्यूज डेस्क: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। विजिलेंस की टीम ने रिश्वत लेते खंड शिक्ष्ज्ञा अधिकारी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस की टीम मामले में आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हरिद्वार जिले में खानपुर के खंड शिक्षा अधिकारी अयजुद्दीन सीएम पोर्टल पर एक शिक्षक की शिकायत की जांच कर रहा था। आरोपी अधिकारी शिक्षक को क्लीन चिट देने के नाम पर रिश्वत की मांग कर रहा था। शिक्षक ने इसकी शिकायत विजिलेंस से की। शिक्षक की शिकायत के बाद अ​धिकारी को रंगे हाथ दबोचने के लिए विजिलेंस ने अपना जाल बिछाया।

एसपी विजिलेंस देहरादून सेक्टर रेणु लोहानी ने मीडिया को बताया कि शुक्रवार को विजिलेंस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी अधिकारी को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोच लिया गया।

 

 

Check Also

शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी का सैन्य एवं राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

अल्मोड़ा: जम्मू-कश्मीर के राजौरी क्षेत्र में भारतीय सेना के एक सैन्य अभियान के दौरान वीरगति …