Breaking News

दिल्ली केदारनाथ मंदिर विवाद: यूथ कांग्रेस ने सरकार व बीजेपी नेताओं की बुद्धि-शुद्धि के लिए किया हवन यज्ञ

अल्मोड़ा: प्रदेश सरकार ने दिल्ली में केदारनाथ धाम के प्रतीकात्मक मंदिर को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी है। लेकिन इस मामले को लेकर राजनीति अब भी जारी है। यूथ कांग्रेस ने शनिवार को कांग्रेस कार्यालय में बुद्धि शुद्धि हवन यज्ञ किया। जिसमें सरकार व बीजेपी नेताओं की सद्बुद्धि की कामना की गई। यज्ञ में जिलाध्यक्ष कांग्रेस भूपेंद्र सिंह भोज, निवर्तमान नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस राधा बिष्ट, कांग्रेस संगठन महामंत्री वैभव पांडे, एम सी आर्या और कांग्रेस पदाधिकारियों व यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा देवभूमि उत्तराखंड के धामों व मंदिरों का बाजारीकरण किया जा रहा है। यूथ कांग्रेस प्रदेश सरकार के इन मंसूबों को कतई पूरा नहीं होने देगी।

जिलाध्यक्ष दीपक कुमार ने उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने धाम में व्याप्त समस्याओं का कभी भी निराकरण नहीं किया, लेकिन दिल्ली में जाकर ट्रस्ट द्वारा निर्मित मन्दिर का शिलान्यास किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार धामों व मंदिरों के नाम का दुरुपयोग न करें।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष विमल कुमार, इसरार अहमद, जया जोशी, लता तिवारी, तारा भंडारी, महेश आर्या, अंकित, अभिनव, राकेश, रोहित समेत अन्य यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Check Also

Breaking news

Big breaking: क्वारब में यातायात प्रतिबंध में बदलाव, अब तय समय में चलेंगे भारी वाहन, पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा-हल्द्वानी नेशनल हाइवे के किमी-56 और क्वारब बाईपास मोटर मार्ग पर लगाए गए यातायात …