अल्मोड़ा। मां स्याही देवी श्री रामलीला कमेटी शीतलाखेत द्वारा आयोजित रामलीला मंचन के दसवें दिन राम रावण युद्ध, रावण वध मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों को खूब रोमांचित किया।
दसवें दिन की लीला का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन के मंडलीय अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा ने कहा कि भगवान राम ने अंहकारी रावण का वध किया। इससे सीख लेते हुए हम सभी को अपने अंदर के बुराई रूपी रावण को मारना चाहिए। साथ ही सामाजिक बुराई रूपी रावण पर विजय का संकल्प लेना होगा। ताकि समाज से बुराईयां व कुरीतियां समाप्त हो सके। उन्होंने सभी से भगवान राम के दिखाए मार्ग व उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने रामलीला में कलाकारों के अभिनय को सराहा और सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
इससे पूर्व शीतलाखेत पहुंचने पर एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन के पूर्व सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक ने मंडलीय अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा, राजू बिष्ट, नरेंद्र बिष्ट, राजेन्द्र सिंह गैड़ा का स्वागत किया। और उन्हें मां स्याही देवी की फोटो भेंट की।
यहां मुख्य रूप से मुकेश रौतेला, संरक्षक हरीश रौतेला, अध्यक्ष हरीश बिष्ट, मैनेजर गोपाल सती, पंकज पाठक, हेम चन्द्र पाठक, गणेश पाठक, कोषाध्यक्ष राजू बिष्ट, पप्पू नेगी व मुकेश आदि मौजूद रहे।