Breaking News
Logo election

Uttarakhand election 2022: अल्मोड़ा की इस सीट में सबसे अधिक उम्मीदवार, 10 निर्दलीय भी आजमा रहे किस्मत

अल्मोड़ा। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में इस बार अल्मोड़ा की कुल 6 विधानसभा सीटों से 50 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। जिसमे सबसे अधिक द्वाराहाट विधानसभा से कुल 10 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे है। वही, इस बार जागेश्वर सीट को छोड़कर अन्य 5 विधानसभा से 10 निर्दलीय प्रत्याशी भी अपनी किस्मत आजमा रहे है।

 

नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिला निर्वाचन कार्यालय ने प्रत्याशियों की अंतिम व फाइनल सूची जारी कर दी है।

इस बार जिले की द्वाराहाट विधानसभा से सबसे अधिक 10 उम्मीदवार चुनावी दंगल में है। जिसमे भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) से अनिल सिंह शाही, इंडियन नेशनल कांग्रेस से मदन सिंह बिष्ट, बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) से आनंद बल्लभ, समाजवादी पार्टी (एसपी) से गणेश चंद्र, उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) से पुष्पेश त्रिपाठी, आम आदमी पार्टी (आप) से प्रकाश चंद्र व पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया, डेमोक्रेटिक (पीपीआई डी) से डॉ प्रमोद कुमार चुनावी रण में है। इसके अलावा इस सीट से इस बार 3 निर्दलीय भूपाल सिंह उर्फ पप्पू भंडारी, नवीन चंद्र जोशी व राजेन्द्र सिंह चुनाव लड़ रहे है।

 

अल्मोड़ा व सल्ट सीट से 9-9 उम्मीदवार सियासी मैदान में है। अल्मोड़ा से भाजपा से कैलाश शर्मा, कांग्रेस से मनोज तिवारी, आप से अमित जोशी, यूकेडी से भानु प्रकाश जोशी, एसपी से अर्जुन सिंह भाकुनी, बीएसपी से अशोक कुमार, उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी (उपपा) से गोपाल राम चुनाव लड़ रहे है। वही, इस सीट से दो निर्दलीय विनय किरौला व विनोद चंद्र तिवारी भी चुनावी दंगल में शामिल है।

सल्ट विधानसभा में भाजपा से महेश जीना, कांग्रेस से रणजीत सिंह रावत, बीएसपी से भोले शंकर आर्य, एसपी से भूपेंद्र सिंह, यूकेडी से राकेश नाथ, आप से सुरेश बिष्ट के अलावा दो निर्दलीय प्रत्याशी ललित मोहन सिंह व सुरेंद्र सिंह चुनावी मैदान में है।

 

सोमेश्वर (आरक्षित) सीट से इस बार 8 उम्मीदवार सियासी मैदान है। जिसमे भाजपा से रेखा आर्य, कांग्रेस से राजेन्द्र बाराकोटी, आप से हरीश चंद्र, एसपी से बलवंत आर्या, उपपा से किरण आर्या, पीपीआई (डी) से दिनेश चंद्र के अलावा 2 निर्दलीय प्रत्याशी गोविंद लाल व मधुबाला चुनाव लड़ रहे है।

 

वही, रानीखेत व जागेश्वर सीट से इस बार 7-7 उम्मीदवारों में चुनावी जंग होगी। रानीखेत से इस बार भाजपा से प्रमोद नैनवाल तो कांग्रेस से करन माहरा सियासी मैदान में है। इसके अलावा बीएसपी से मनोज कुमार, आप से नंदन सिंह बिष्ट, यूकेडी से तुला सिंह तड़ियाल, एसपी से सुनीता रिखाड़ी चुनाव लड़ रहे है। इसके अलावा इस सीट से निर्दलीय प्रत्याशी दीपक करगेती अपनी किस्मत आजमाएंगे।

जागेश्वर सीट से 7 प्रत्याशी चुनाव मैदान में कूद गए है। जिसमे भाजपा से मोहन सिंह मेहरा, कांग्रेस से गोविंद सिंह कुंजवाल, बसपा से नारायण राम, आप से तारा दत्त पांडेय, यूकेडी से मनीष सिंह नेगी, एसपी से रमेश सनवाल चुनाव व उपपा से नारायण राम चुनावी रण पर है।

Check Also

Monsoon Marathon:: अल्मोड़ा में 28 को होगी ‘मानूसन मैराथन’, अल्मोड़ा समेत कई जिलों के धावक लेंगे हिस्सा, प्राइज मनी समेत जानें पूरी डिटेल्स

अल्मोड़ा: श्री यूथ क्लब धारानौला की ओर से सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में पहली बार ‘मानूसन …