Breaking News

मांग न मानी तो होगी आर-पार की लड़ाई, शिक्षकों का सीईओ कार्यालय परिसर में जोरदार धरना-प्रदर्शन

अल्मोड़ा। प्रधानाचार्य सीधी भर्ती निरस्त करने, पदोन्नति एवं स्थानांतरण की मांग को लेकर शिक्षकों का आक्रोश सातवें आसमान पर हैं। बुधवार को यहां मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में माध्यमिक विद्यालयों के सैकड़ों शिक्षकों ने धरना दिया और जोरदार प्रदर्शन कर सरकार व विभाग को चेताने का काम किया। शिक्षकों ने मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।

 

सभा में वक्ताओं ने कहा कि सरकार और विभाग शिक्षकों की उपेक्षा कर रही है। पदोन्नति और स्थानांतरण शिक्षकों का अधिकार है। जिससे शिक्षकों को वंचित नहीं किया जा सकता। एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफिसर्स एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष पुष्कर भैसोड़ा, प्राईमरी टीचर्स एसोसिएशन के जिला मंत्री जगदीश भण्डारी, प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष हिमांशु तिवारी ने आंदोलन को अपना समर्थन दिया।

 

धरना प्रदर्शन में पूर्व प्रांतीय महामंत्री सोहन सिंह मांजिला, मंडलीय मंत्री रविशंकर गुसाई, पूर्व मंडलीय मंत्री डॉ. कैलाश सिंह डोलिया, मण्डल संरक्षक डॉ. हेम जोशी, जिलाध्यक्ष भूपाल सिंह चिलवाल, जिला मंत्री राजू मेहरा, हीरा सिंह बोरा, भारतेंदु जोशी, धौलादेवी ब्लाक अध्यक्ष त्रिभुवन बिष्ट, ब्लाक मंत्री नितेश कांडपाल, मदन भंडारी, मीनाक्षी जोशी, प्रकाश भट्ट, राधा लसपाल नबियाल, जीवन नेगी, लता वर्मा, चंदन रावत, डॉ गोविंद रावत, खुशहाल महर, गिरीश पांडे, दीपक बिष्ट, ललित तिवारी, वीरेंद्र सिजवाली, भारत जोशी, पंकज भट्ट, डॉ शिवराज बिष्ट, रमेश राम, मान सिंह रावत, हरीश नेगी, सुरेंद्र सिंह, अमित यादव, बिशन सिंह अधिकारी, विनोद पपने, मनोज कुमार आर्य, धर्मवीर सिंह, सतीश तिवारी, राजेंद्र खड़ायत, डॉ बृजेश डसीला, भोला दत्त पंत, हीरा सिंह डोबाल, जनार्जन तिवारी, कैलाश नयाल, ललित मोहन तिवारी, देवेश बिष्ट, ललित प्रकाश, सुरेन्द्र गोस्वामी, मेघा मनराल, गौरव डालाकोटी, ममता मेहता, प्रमोद चंद्र, केसर सिंह, कृपाल सिंह, गिरीश बिष्ट, दीपप्रकाश जोशी, दीप चंद्र पांडे, पूनम भंडारी, हुकम सिंह, नंदा भाकुनी, किरन भाकुनी, दीप्ति पंत, गुरूदीप राणा, रेनु श्रेष्ठ, बसंत भट्ट, घनश्याम पांडे, दर्शन, प्रकाश चन्द्र पंत, सोनी पाठक, अशोक बनकोटी, सरिता पांडे, निर्मला मेहता, मनीष कुमार, दीपा उप्रेती, रेखा जोशी, विमला आर्या, मदन गौतम, शंकर भैसोड़ा, गोकुल नाथ समेत कई पदाधिकारी व शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल रही।

Check Also

उत्तराखंड की राजनीति में बढ़ा युवा चेहरे का कद, कुंदन लटवाल बने दर्जाधारी राज्यमंत्री, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

अल्मोड़ा: प्रदेश की धामी सरकार ने संगठन में लंबे समय से सक्रिय और ऊर्जावान युवा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *