Breaking News

भाजपा के झूठ को जनता के सामने लाएगी कांग्रेस

अल्मोड़ा। कांग्रेस पार्टी को नये बदलावों के साथ पुराने जज्बे में लाने को लेकर रणनीति तैयार की जा रही है। इसी क्रम में राजस्थान महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री रेहाना रियाज चिस्ती, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने द्वाराहाट में प्रेसवार्ता की।

उन्होंने कहा कि मौजूदा समय के अनुरुप पार्टी को आम जन मानस व युवाओं छात्र छात्राओं से सीधे संवाद कर पुनर्जीवित करने पर जोर दिया जा रहा है। इसी उद्देश्य को लेकर संगठन बनाने के लिए देशभर में अभियान चलाया जा रहा है। कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पार्टी को सशक्त बनाने के लिए पदयात्राओं से अभियान चला रहे हैं।

 

दोनों नेताओं ने भाजपा पर जमकर प्रहार करते हुए कहा कि वह नई पीढ़ी को गलत इतिहास की जानकारी दे रही है। पार्टी उनके झूठ का पर्दाफाश कर आम जन के सम्मुख सही इतिहास पेश करेगी। साथ ही भाजपा पर दुष्प्रचार आदि कई आरोप लगाए। इससे पहले हुई बैठक में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने व पार्टी की नीतियों को जनजन पहुंचाने की अपील की गई।

 

बैठक में पीसीसी सदस्य डॉ. केदार पलड़िया, पीताम्बर पांडेय, ब्लाक प्रमुख डॉ. आरती किरौला, नपं अध्यक्ष संगीता आर्या, पूर्व प्रमुख दीपक किरौला, ब्लाक अध्यक्ष प्रकाश अधिकारी, पूर्व प्रमुख राजेन्द्र किरौला, जगत सिह, नन्द राम, विनोद जोशी, बीआर आगरी, उमेद सिंह, प्रकाश चन्द्र तिवारी, प्रताप सिंह रावत, धन सिंह, तारा सिंह अधिकारी, नारायण रावत, हेम मठपाल, नवीन मैनाली, प्रमोद कुमार, मनोज मठपाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Check Also

पर्यटन सीजन सिर पर और काम अधूरा! डीएम ने क्वारब में डेंजर जोन और बाईपास का किया निरीक्षण, पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा: जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने बुधवार को पर्यटन सीजन की आहट के बीच अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *