Breaking News
Oplus_131072

अल्मोड़ा ब्रेकिंग:: ताला तोड़ दुकान से हजारों का सामान चोरी, पुलिस ने मामले का खुलासा कर चोर को किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा। नगर के बावन सीढ़ी के पास टेलर की दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के एक आदतन अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी किया हुआ हजारों की कीमत का सामान बरामद किया गया है।

यहां नरसिंहबाड़ी निवासी अरशद अंसारी की दुकान में गत पांच सितम्बर को अज्ञात व्यक्ति द्वारा ताला तोड़कर दुकान में रखे कपड़े के थान, साड़िया, सूट चोरी कर लिया था। पीड़ित की​ शिकायत पर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले के खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने तमाम सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर राजपुरा निवासी 25 वर्षीय अंशुल कुमार आर्या पुत्र मनोज ​कुमार को धुनी मंदिर के पास गिरफ्तार किया गया है। और उसके कब्जे से चोरी का शत प्रतिशत सामान बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में एनडीपीएस, गैंगस्टर एक्ट समेत कुल नौ मुकदमे दर्ज है।

पुलिस टीम में प्रभारी चौकी धारानौला आनन्द बल्लभ कश्मीरा, कांस्टेबल खुशाल राम व राकेश खेतवाल शामिल रहे।

Check Also

उत्तराखंड की राजनीति में बढ़ा युवा चेहरे का कद, कुंदन लटवाल बने दर्जाधारी राज्यमंत्री, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

अल्मोड़ा: प्रदेश की धामी सरकार ने संगठन में लंबे समय से सक्रिय और ऊर्जावान युवा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *