Breaking News
Oplus_131072

जन्मस्थली खूंट में धूमधाम से मनाई गई पं. गोविंद बल्लभ पंत की जयंती, जिलेभर में आयोजित हुए कार्यक्रम

अल्मोड़ा। महान स्वतंत्रता सेनानी, भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की 138 वीं जयंती जिलेभर में धूमधाम से मनाई गई। मुख्य कार्यक्रम उनकी जन्मस्थली खूंट में आयोजित हुआ। जहां केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा, विधायक मनोज तिवारी समेत कई संगठनों के लोगों, जनप्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

 

 

अपने संबोधन में केद्रीय राज्य मंत्री टम्टा ने कहा कि जीबी पंत जैसे महान स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी का अल्मोड़ा में जन्म होना हमारे लिए गौरव की बात है। अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ बिगुल फूंक कर देश को आजाद कराने और आजादी के बाद देश को सर्वोच्च स्थान पर ले जाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

डीएम आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि हम सभी को भारत रत्न पंत से प्रेरणा लेनी चाहिए तथा उनके बताए मार्ग पर चलकर देश हित में कार्य करने चाहिए।

 

 

इस अवसर पर सांस्कृतिक दलों और स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का क्षेत्र की जनता ने लाभ उठाया।

इससे पहले सुबह नगर में प्रभात फेरी निकाली गई। माल रोड स्थित पंत पार्क में पं. गोविन्द बल्लभ पंत की प्रतिमा पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व अन्य लोगों ने मल्यार्पण किया।

 

कार्यकम में मेयर अजय वर्मा, पूर्व विस उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, एसएसपी देवेन्द्र पींचा, सीडीओ रामजीशरण शर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, रमेश बहुगुणा, गोविंद पिलख्वाल, रमेश लटवाल, संजय बिष्ट, मनीष बिष्ट समेत कई लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।

 

उधर, राइंका कमलेश्वर में पं. गोविंद बल्लभ पंत की जयंती बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई।

Check Also

बड़ी खबर: उत्तराखंड पुलिस की वर्दी में जंतर-मंतर पहुंचे व्यक्ति का वीडियो वायरल, पुलिस मुख्यालय ने शुरू की जांच

नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे एक धरना-प्रदर्शन के दौरान उत्तराखंड पुलिस की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *